Live: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की भारत में धांसू शुरुआत,जानें- 9.30 बजे तक का कलेक्शन

Live: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की भारत में धांसू शुरुआत,जानें- 9.30 बजे तक का कलेक्शन


टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’  30 जुलाई, गुरुवार यानी आज भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. चाहे ग्राउंड लेवल पर हो या ऑनलाइन,इस हॉलीवुड फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा है कि इसकी ऐतिहासिक एडवांस बुकिंग हुई है. टिकट खिड़कियों पर दिख रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए, उम्मीद है कि ये फिल्म पहले दिन भारत में बंपर कमाई करेगी. चलिए यहां जानते हैं कि ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’  हर घंटे कितना कमा रही है साथ ही इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे.

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कैसी रही एडवांस बुकिंग?
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है और टॉम हॉलैंड-जेंडया स्टारर इस फिल्म को लेकर भारत में मार्वल फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखी जा रही है.

  • फिल्म की प्री सेल की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक इसने अपने ओपनिंग वीकेंड के लिए 85 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ग्रॉस एडवांस बुकिंग दर्ज की है,
  • जिसमें अकेले ओपनिंग डे के लिए 45 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ग्रॉस बुकिंग शामिल है.
  • कहा जा रहा है कि फिल्म ने अपना पहला शो शुरू होने से पहले ही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के ओपनिंग-वीकेंड एडवांस बुकिंग के अनुमानित 90 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें:-Box Office: बुधवार को ‘जना नायकन’ की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- ‘द ओडिसी’ से ‘धमाल 4’ का हाल

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के पहले दिन का कलेक्शन ( Spider Man Brand New Day Box Office Day 1 Live Updates)
 ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त शुरुआत की है.

  • सुबह 10 बजे आए सैक्निलक  के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, मार्वल की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने पहले दिन 9.30 बजे तक 45.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है.
  • फिल्म की भारत में कुल कमाई (ग्रॉस) 53.69 करोड़ रुपये हुई है.
  • वहीं इसकी ऑक्यूपेंसी 71.4% दर्ज की जा रही है. 
 ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 1 45.50 करोड़ रुपये (9.30 बजे तक) 71.4%
कुल कलेक्शन 45.50 करोड़ रुपये  

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को कौन सा मिला है सर्टिफिकेट?
फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएफसी ने मेकर्स से कहा कि वे तीन जगहों पर ऑडियो और सबटाइटल से कुछ कथित तौर पर अश्लील शब्दों को म्यूट करें या हटा दें। खबर है कि बोर्ड ने मेकर्स को आठ सेकंड का लिप-लॉक सीन हटाने का भी निर्देश दिया था. इन बदलावों के बाद, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को दो घंटे 24 मिनट के रनटाइम के साथ सर्टिफाई किया गया. 

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के बारे में
यह लेटेस्ट फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ (2021) की घटनाओं के बाद की कहानी दिखाती है.  उस फिल्म का अंत डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के कारण पूरी दुनिया की यादों से पीटर पार्कर की पहचान मिट जाने के साथ हुआ था. डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडया और जैकब बैटलन के साथ मार्वल के पसंदीदा सुपरहीरो के तौर पर वापसी कर रहे हैं. 

भारत में स्पाइडर-मैन फ्रैंचाइज़ी बहुत लोकप्रिय है, जिसका बड़ा श्रेय ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ की ज़बरदस्त सफलता को जाता है. 2021 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने भारत में 271 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जिससे यह देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड रिलीज में से एक बन गई थी. दुनिया भर में इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने लगभग 1.91 बिलियन डॉलर कमाए थे जिससे स्पाइडर-मैन फ्रैंचाइजी की सबसे सफल फिल्मों में इसकी जगह पक्की हो गई थी. 

 

ये भी पढ़ें:-ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ ‘रामायण’ का भव्य ट्रेलर, ‘राम’ के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, ‘रावण’ बन छाए यश



Source link