Mesh Rashifal August 2026: मेष वालों को हर कदम पर मिलेगी चुनौती, 10 अगस्त के बाद बदलेगी किस्मत!

Mesh Rashifal August 2026: मेष वालों को हर कदम पर मिलेगी चुनौती, 10 अगस्त के बाद बदलेगी किस्मत!


Mesh August Rashifal 2026: अगस्त 2026 में मेष राशि वालों को परिवार और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार, नौकरी, प्रेम और स्वास्थ्य में सावधानी रखें। 10 अगस्त के बाद गुरु के प्रभाव से कुछ मामलों में राहत और सकारात्मक बदलाव मिलेंगे. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें आपके लिए अगस्त का पूरा महीना कैसा रहेगा. 

  • पारिवारिक जीवन – मेष राशि वाले को अगस्त के महीने में पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव बनेगा, पारिवारिक रिश्ते पर ध्यान दे, परिवार तथा सगे सम्बन्धी के साथ संवाद करते हुए भाषा का ध्यान रखे,छोटे छोटे बात पर विवाद बनेगा,चौथे भाव में सूर्य है कुछ मामले में खुशियां प्रदान करेगे परिवार में पार्टी या बड़ी समारोह का प्लान बन सकता है.गुरु का प्रभाव 10 अगस्त से मिलेगा,परिवार के खुशियों में वृद्धि होगी.

  • व्यापार तथा नौकरी – बिजनेश कर रहे है बुध अच्छे स्थति में नहीं है इसलिए ग्राहक के साथ तालमेल ठीक रखे उन्हें प्रसन्न रखे, बाजार में विवाद से दूर रहे मार्केट में आपके छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जायेगा, साझे में व्यापार करने वाले सावधान रहे अपनी गतिविधि को छुपाए नहीं. नौकरी कर रहे है में कार्य में दबाव रहेगा शनि द्वादश भाव में है तथा गुरु 10 अगस्त तक अस्त रहेगे नौकरी में विवाद से दूर रहे अधिकारी के साथ मिलकर रहे.
  • शिक्षा तथा करियर – विधार्थी अपने सिलेबस पर ध्यान दे इधर -उधर के बात में नहीं उलझे परेशानी बढ़ जाएगी,कालेज में पढाई कर रहे है समय पर ध्यान दे, सहपाठी पढ़ाई में मदद नहीं करेगे अपनी तैयारी स्वयं करे,करियर में कठिन संघर्ष करना पड़ेगा फिर उन्नति के रास्ते खुलेगे.प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है इस माह अच्छे से तैयारी करे सफलता मिलेगी.
  • प्रेम जीवन – प्रेम सम्बन्ध को लेकर चिंतित रहेगे सितारे का सहयोग नहीं मिलेगा जिसके कारण लव लाइफ को लेकर परेशान रहेगे. अपने क्रोध पर नियंत्रण करे धीरे धीरे रिश्ता में सुधार होगा वैवाहिक जीवन महीने के सुरुआत में ठीक रहेगा 17 अगस्त के बाद रिश्ते में टकराव बढ़ जाएगी एक दुसरे पर आरोप लगायेगे .
  • स्वास्थ्य – स्वस्थ्य ठीक नहीं रहेगा खान पान पर ध्यान दे,शनि अच्छे स्थति में नहीं है पेट सम्बंधित परेशानी बनेगी,शुक्र छठे भाव में रहेगे मुत्र सम्बंधित परेशानी बन सकती है,वाहन चलाते समय सावधानी रखे.
  • लकी नंबर – 8  
  • लकी कलर- आसमानी  
  • उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करे, मंगलवार को जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराए.

FAQ

Q 1. अगस्त 2026 में मेष राशि वालों के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या रहेगी?

अगस्त में मेष राशि वालों को परिवार, नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. विवादों से बचकर धैर्य से काम लेना लाभदायक रहेगा.

Q 2. क्या अगस्त में मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी?

10 अगस्त के बाद गुरु के प्रभाव से करियर में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है.

Q 3. अगस्त में मेष राशि वालों के लिए क्या उपाय करें?

हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें और मंगलवार को जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं. इससे बाधाएं कम होंगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी.

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link