Meta के नए एआई टूल ने दे दी नई टेंशन, कोई भी यूज कर सकता है आपकी इंस्टाग्राम फोटोज

Meta के नए एआई टूल ने दे दी नई टेंशन, कोई भी यूज कर सकता है आपकी इंस्टाग्राम फोटोज


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मेटा ने Muse Image AI जनरेटर लॉन्च किया, विवादों में घिरा।
  • यह बिना सहमति दूसरों की इंस्टाग्राम इमेज एडिट कर सकता है।
  • पब्लिक अकाउंट की तस्वीरों से AI इमेज बनती हैं, डिफ़ॉल्ट ऑन है।
  • गोपनीयता बचाने के लिए इंस्टाग्राम सेटिंग्स में ऑप्ट-आउट करना होगा।

Meta Muse Image: मेटा ने 7 जुलाई को Muse Image नाम से एक एआई इमेज जनरेटर लॉन्च किया है. इस टूल को Meta Superintelligence Labs ने तैयार किया है और अब यह मेटा एआई ऐप, इंस्टाग्राम स्टोरीज और व्हाट्सऐप पर फ्री अवेलेबल है. इस टूल के रोलआउट होते ही विवाद शुरू हो गया है. बाकी इमेज जनरेटर की तरह यह भी एआई की मदद से फोटो जनरेट कर सकता है, लेकिन इसमें एक फीचर है, जिसे लेकर प्राइवेसी से जुड़ी चिंताएं बढ़ चुकी हैं. इससे भी बड़ी बात यह है कि यह फीचर बाई डिफॉल्ट ऑन है. अगर आप इसे यूज नहीं करना चाहते तो आपको अपने एंड से इसे बंद करना पड़ेगा. आइए जानते हैं कि Meta Muse Image के किस फीचर को लेकर हल्ला मच रहा है.

इस फीचर पर मचा हुआ है हल्ला

Muse Image में एक ऐसा फीचर है, जो यूजर को दूसरे यूजर की इंस्टाग्राम इमेज को एडिट करने का ऑप्शन देता है. इसके लिए सामने वाले यूजर को सिर्फ टैग करने की जरूरत है. इसके बाद यह फीचर उसकी पिक्चर लेकर इससे एक नई एआई इमेज क्रिएट कर देगा. इसके लिए सामने वाले यूजर की सहमति लेने की भी जरूरत नहीं पड़ रही. इस कारण इसे प्राइवेसी में खलल डालने वाला बताया जा रहा है. मेटा ने भी अपनी पॉलिसी में लिखा है कि इस फीचर में लोग आपके इंस्टाग्राम कंटेट से एआई कंटेट जनरेट कर पाएंगे और इसके लिए आपको नोटिफाई भी नहीं किया जाएगा.

इस फीचर से क्या खतरा?

अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक है तो कोई भी अनजान व्यक्ति Muse Image का यूज कर आपकी फोटो से एआई फोटो जनरेट कर सकता है. जैसा हमने पहले बताया कि यह फीचर बाई डिफॉल्ट ऑन है. मेटा की पॉलिसी की हिसाब से अगर कोई आपकी इमेज यूज कर कोई फोटो बना रहा है तो आपको इसका पता भी नहीं चलेगा. इंस्टाग्राम के हेल्प पेज पर भी ऐसी ही वॉर्निंग दी गई है. 

प्राइवेसी को लेकर चिंता है तो कर लें ये काम

अगर आप अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं तो इस प्रोसेस से ऑप्ट-आउट कर सकते हैं. इसके लिए इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें और प्रोफाइल में जाकर थ्री-लाइन मेनू पर टैप करें. इसके बाद स्क्रॉल कर शेयरिंग एंड रीयूज के ऑप्शन पर जाएं. यहां आपको “Allow people to use your content on Instagram and with AI features on Meta” का ऑप्शन दिखेगा. इसके सामने दिख रहे पोस्ट और रील्स दोनों के टॉगल ऑफ कर दें. इसकी मदद से आप अपने कंटेट को इमेज जनरेशन के लिए यूज होने से रोक सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

एक से बढ़कर एक धमाका करने को तैयार गूगल और सैमसंग, जानें कब लॉन्च करेंगी अपने नए फोन



Source link