NEET SS Counselling: नीट सुपर स्पेशलिटी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड में एडमिशन का इंतजार कर रहे, उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने राउंड-2 की क्लियर वैकेंसी लिस्ट जारी कर दी है. जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार डीएम, एमसीएच और डीआरएनबी सुपर स्पेशलिटी प्रोग्राम में कुल 2,423 सीटों अब उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है.
यह सीटें पहले राउंड में आवंटित उम्मीदवारों के ज्वाइन नहीं करने या सीट से रिजाइन देने के बाद खाली हुई है. राउंड 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवार एमसीसी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर क्लियर वैकेंसी लिस्ट देखकर अपनी पसंद के कोर्स और इंस्टीट्यूट के अनुसार चॉइस भर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है.
2430 सीटों पर होगा नया आवंटन
एमसीसी की ओर से जारी क्लियर वैकेंसी लिस्ट में उन सीटों की जानकारी दी गई है, जो पिछले राउंड के बाद खाली हुई. इनमें ऐसी सीटें शामिल है, जहां आवंटित उम्मीदवारों ने संबंधित संस्थान में एडमिशन नहीं लिया या बाद में अपनी सीट छोड़ दी. राउंड-2 में इन 2423 सीटों को फ्रेश सिलेक्शन के लिए शामिल किया गया है. उम्मीदवारों को चॉइस भरने से पहले कोर्स और इंस्टीट्यूट के हिसाब से उपलब्ध सीटों की जानकारी ध्यान से देखनी होगी. सीट आवंटन उम्मीदवारों की मेरिट उसकी और से भरी गई पसंद और काउंसलिंग के लागू नियमों के आधार पर किया जाएगा. इसलिए चॉइस फीलिंग को इस राउंड में काफी अहम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें-देश में सिंगल टीचर स्कूलों की संख्या घटी, एक साल में 3282 स्कूल हुए कम
10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन का मौका
एमसीसी ने नीट एसएस काउंसलिंग राउंड-2 का संशोधित शेड्यूल भी जारी किया है. उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट की प्रक्रिया निर्धारित समय के के अंदर पूरी करनी होगी. शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 अगस्त शाम 6:00 बजे तक है. वहीं रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 10 अगस्त रात 9:00 तक है. इसके अलावा चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख 11 अगस्त शाम 5:00 बजे तक है. चॉइस लॉकिंग की तारीख भी 11 अगस्त सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है. सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 13 अगस्त 2026 को आएगा, जबकि कॉलेज में रिपोर्टिंग 14 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक करनी होगी.
उम्मीदवार ऐसे पूरी करें प्रक्रिया
राउंड टू में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. इसके बाद निर्धारित समय के अंदर फीस जमा करके उपलब्ध सीटों के अनुसार अपनी पसंद भरनी होगी. चॉइस फीलिंग पूरी होने के बाद तय समय के अंदर चॉइस लॉक करना भी जरूरी होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि चॉइस भरने से पहले क्लियर वैकेंसी लिस्ट और सीट मैट्रिक्स को ध्यान से देख लें. राउंड-2 में उपलब्ध सीटों की जानकारी के आधार पर ही उम्मीदवार अपनी पसंद तय कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें-शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






