PM मोदी करेंगे हरियाणा-चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात

PM मोदी करेंगे हरियाणा-चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पीएम मोदी हरियाणा में भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी।
  • हरियाणा में 14,700 करोड़ की सड़क, स्वास्थ्य परियोजनाओं का लोकार्पण।
  • चंडीगढ़ में 6,600 करोड़ की स्वास्थ्य, शिक्षा परियोजनाओं का लोकार्पण।
  • जालंधर में 5,470 करोड़ की रेल, सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (17 जुलाई, 2026) को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी तीनों राज्यों में 26,770 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. राज्य स्तर पर बात करें, तो प्रधानमंत्री हरियाणा में 14,700 करोड़, चंडीगढ़ में 6,600 करोड़ और पंजाब में 5,470 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले विकास परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे.

हरियाणा में भारत के पहले हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी

पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत हरियाणा से जिंद के शुरू होगी, जहां वे शुक्रवार (17 जुलाई) को सुबह 11 बजे जिंद रेलवे स्टेशन से जिंद और सोनीपत के बीच चलने वाले भारत के पहले हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो रेलवे सेक्टर में साफ-सुथरी और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन, विकसित और इंटीग्रेट की गई है और स्वदेशी तकनीक पर आधारित है. पीएम मोदी के इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जहां हाइड्रोजन की ताकत से चलने वाली ट्रेनें संचालित होती हैं.

नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का PM करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

इसके बाद, करीब साढ़े 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी जिंद स्थित एकलव्य स्टेडियम में करीब 14,700 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसमें 12,470 करोड़ से ज्यादा की लागत से तैयार नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स के साथ हेल्थ और कल्चरल प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं.

नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के तहत पीएम मोदी करीब 9,680 करोड़ की लागत से बने 157.92 किमी लंबे फोर लेन, फुली-एक्सेस कंट्रोल वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (पैकेज 1 टू 5) देश को समर्पित करेंगे. इसके साथ, पीएम मोदी NH-7 और NH -344 के बीच 33.81 की लंबे फोर लेन अंबाला-काला अंब हाईवे, NH-352ए पर 40.60 किमी लंबे जिंद–गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे और कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक को देश को समर्पित करेंगे. साथ ही, 24.27 की लंबे हांसी-बरवाला ब्राउनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में कई स्वास्थ्य और सांस्कृतिक परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे जनसभा को संबोधित भी करेंगे. 

चंडीगढ़ को मिलेगी 6,600 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के दौरे को पूरा करने के बाद दोपहर करीब 1:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे 6,600 करोड़ से ज्यादा की लागत की स्वास्थ्य, शिक्षा और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे.

जालंधर में PM मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन राज्यों के दौरे के आखिर में पंजाब के जालंधर पहुंचेंगे, जहां वे 5,470 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं का उद्देश्य कनेक्टिविटी को बढ़ाने, यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार करने के साथ क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है.

जालंधर दौरे के दौरान पीएम मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 1,570 करोड़ की लागत से विकसित जालंधर कैंट सहित 20 राज्यों के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे. साथ ही, PM मोदी 830 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कई नई रेलवे लाइनों का उद्घाटन करेंगे और करटोली-अंबाला ट्रेन सर्विस और अमृतसर (छेहरटा)-वाराणसी रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी 3,070 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाले नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के 30.9 किमी लंबे पैकेज-6 का उद्घाटन और 25.2 किमी लंबे 6-लेन दक्षिणी लुधियाना ग्रीनफील्ड बाईपास की शिलान्यास शामिल है. 

यह भी पढ़ेंः तस्लीमा नसरीन की कोलकाता वापसी से बंगाल में मचा सियासी भूचाल, जानें किस बात को लेकर उलझे BJP और TMC?



Source link