आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन

आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन


वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ से रिलीज से पहले काफी उम्मीदें थी.  लेकिन शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. चलिए यहा जानते हैं इस फिल्म की वर्ल्डवाइड क्लोजिंग कमाई कितनी रही है?

अल्फा’ ने भारत में कितनी कमाई की?
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अल्फा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 59.29 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं. ये फिल्म पूरे एक महीने तक थियेटर में चली. वाईआरएफ की ये फीमेल लीड स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने को कोशिश में थी. बता दें कि ‘पति पत्नी और वो 2’ ने अपनी पूरी कमाई के दौरान 59.29 करोड़ रुपये कमाए थे. फाइनली ‘अल्फा’ ने यह मुकाम हासिल कर लिया और 2026 की 10वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई.

भारत में अल्फा’ को कितना हुआ नुकसान?  
रिपोर्ट के मुताबिक ‘अल्फा’ को 100 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है. वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म अपने अनुमानित बजट का सिर्फ़ 59% ही वसूल पाई है. अफ़सोस की बात है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को तगड़ा नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें:-‘पाकिस्तान हमारी मौसी है…’ बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन की वीडियो वायरल

वर्ल्डवाइड कितनी रही क्लोजिंग कमाई?
‘अल्फा’ ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 29.09 करोड़ रुपये कमाए. वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुई 69.98 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई को मिलाकर, इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई 99.07 करोड़ रुपये रही है. अफ़सोस की बात है कि शरवरी स्टारर यह फ़िल्म अपने पूरे रन में 100 करोड़ रुपये का क्लब जॉइन नहीं कर पाई. हालांकि, यह 2026 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्मों की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंची है. इसने ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

वर्ल्डवाइड ये हैं साल की टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में (कोईमोई के आंकड़े)

  • धुरंधर 2 – 1850.85 करोड़
  • बॉर्डर 2 – 485.3 करोड़
  • भूत बंगला – 292.64 करोड़
  • धमाल 4 – 228.37 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल – 196.03 करोड़
  • कॉकटेल 2 – 166.34 करोड़
  • ओ’रोमियो – 123.1 करोड़
  • अल्फा – 99.07 करोड़
  • मैं वापस आऊंगा – 98.76 करोड़
  • है जवानी तो इश्क होना है – 87.78 करोड़

ये भी पढ़ें:- South Theatre Release: ‘डीसी’ से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की 11 फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट



Source link