IPL 2024 CSK vs RCB 1st Match: आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है. इसकी ओपनिंग सेरेमनी में कई स्टार्स ने परफॉर्म किया. सिंगर एआर रहमान, सोन निगम, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार ने जलवा बिखेरा. अक्षय और टाइगर के डांस को फैंस ने काफी इन्जॉय किया. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाएगा. सीएसके ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की. उसने आरसीबी को 6 विकेट से हराया.
आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन चेन्नई में हुआ. यहां लीजेंड सिंगर सोनू निगम और एआर रहमान ने परफॉर्म किया. उनके साथ-साथ नीति मोहन भी नजर आईं. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने डांस से जलवा बिखेरा. आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी देखने हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे थे. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये गए हैं.
आईपीएल ने ओपनिंग सेरेमनी के साथ-साथ पूरे दिन का हाल एक वीडियो के जरिए शेयर किया है. यह करीब 2 मिनट का वीडियो है. ओपनिंग सेरेमनी के बाद फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी और ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम सीएसके का मुकाबला हुआ. सीएसके ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया.
बता दें कि आईपीएल 2024 का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले का आयोजन चंडीगढ़ में शनिवार को होगा. इसके बाद दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.
Glitzy Opening Ceremony ✨
Star-studded Opening Clash 👌
Chennai Super Kings making a winning start 🙌Here’s a quick round-up of the #CSKvRCB game in Chennai 🎥 🔽 #TATAIPL | @ChennaiIPL pic.twitter.com/gMu3eZZxCr
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2024
यह भी पढ़ें : IPL 2024: जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची CSK, RCB का बुरा हाल






