‘जो खेलेगा वो खिलेगा …’, CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

‘जो खेलेगा वो खिलेगा …’, CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CWG 2026 के विजेताओं के साथ लंबी चर्चा की. इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा. Always Cheer4Bharat.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘7 लोक कल्याण मार्ग पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के हमारे शानदार मेडल विजेताओं की मेजबानी करके बहुत खुशी हुई. गेम्स के दौरान उनके अनुभवों के बार में सुना. उन सभी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है. उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी.’

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारत के खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली अपने आवास पर रविवार 09 अगस्त को मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने देश के इन हीरोज को अपनी इस उपलब्धी पर बधाई दी. वीडियो में गोल्ड मेडिलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी समेत तमाम खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. उनके साथ पीएम मोदी मोदी भी हैं. भारत ने इस बार के कॉमनवेल्थ में 39 मेडल जीते हैं. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और नौ ब्रॉन्ड मेडल शामिल हैं. 

 

 

View this post on Instagram

 

Shared post on

वीडियो में क्या बोले नरेंद्र मोदी?
कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडिलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने वीडियो में कहा कि आज हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ के गोल्ड मेडिलिस्ट से मुलाकात की. हमें इनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. सर बहुत ही Humble हैं.

इसके बाद पीएम मोदी से साक्षी चौधरी ने बोलने का आग्रह किया. पीएम मोदी ने कहा, जो खेलेगा, वो खिलेगा. Always Cheers भारत. इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए.  

भारतीय मुक्केबाजों ने किया है कमाल
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत मेडल टेली में चौथे नंबर पर रहा. भारत ने 13 गोल्ड के साथ 39 पदक जीते. भारत ने 17 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज भी अपने नाम किए. इनमें ऑस्ट्रेलिया 90 मेडल के साथ टॉप पर रहा. भारत ने मुक्केबाजी में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ कुल 10 पदक जीते हैं. ऐसे में भारत के मुक्केबाजों का ग्लासगो में सफर सबसे सफल माना गया है. इतिहास में इस तरह का प्रदर्शन मुक्केबाजों की तरफ से पहली बार देखने को मिला है. 





Source link