राजकीय सम्मान के साथ हुआ ‘जानकी अम्मा’ का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए फैंस

राजकीय सम्मान के साथ हुआ ‘जानकी अम्मा’ का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए फैंस


S Janaki Last Rites: साउथ की स्वर कोकिला कही जाने वाली दिग्गज सिंगर एस जानकी (S Janaki) का 11 जुलाई को 88 साल की उम्र में निधन हो गया. 12 जुलाई को गायिका का अंतिम संस्कार हो गया. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. लेकिन इससे पहले फैंस ने उनके अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी. कुछ लोग फूट-फूटकर रोते दिखे तो वहीं पोती अप्सरा वैद्युला ने कहा कि वो हमेशा साथ रहेंगी. 

पोती ने दादी जानकी अम्मा के लिए जताया दुख

वहीं, पोती अप्सरा ने जानकी अम्मा की अंतिम विदाई में मीडिया से बात की और इस दौरान उन्होंने कहा, ‘उनका जाना केवल फैमिली के लिए नहीं देशभर और दुनिया के लिए भी बड़ी क्षति है. मेरी दादी एक बेहतरीन सिंगर थीं. उनके गाने का अंदाज बहुत ही कमाल का है. मुझे लगता है कि जो लोग गाना सुनते हैं वो जानते हैं.’

यह भी पढ़ें: ‘धमाल 4’ ने संडे को की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, टॉप 5 हाईएस्ट वीकेंड ओपनिंग में मिली एंट्री, जानें  कलेक्शन

वो हमेशा साथ हैं और कोई विदाई नहीं- अप्सरा

दादी को लेकर पोती अप्सरा ने आगे कहा, ‘ये केवल परिवार के लिए नहीं बल्कि देश के लिए बहुत ही दुख का दिन है. मेरी दादी काफी स्पेशल थीं, जो भी उन्हें जानता था. वो यही कहेगा कि वो दुनिया के लिए खास और अद्भुत प्रतिभा की धनी थीं. मैं उन्हें अपने दादी के तौर पर याद रखूंगी. मेरे लिए उनकी पोती होना बहुत ही सम्मान की बात है. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. वो एक सेलिब्रिटी ही नहीं बल्कि सबसे पहले मेरी दादी थीं. उनकी बहुत याद आएगी. मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं. उनकी बहुत याद आएगी. वो अपने संगीत के जरिए हमेशा हमारे साथ रहेंगी. वो हमेशा साथ हैं और कोई विदाई नहीं है.’

फूट-फूटकर रोए फैंस

समाचार एजेंसी एएनआई के एक्स अकाउंट से एस जानकी की अंतिम विदाई का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें फैंस को उनके अंतिम दर्शन करते हुए देखा जा सकता है. इसमें देखा जा सकता है कि ये बेहद ही इमोशनल वीडियो है. इसमें फैंस अपनी चहेती सिंगर एस जानकी के अंतिम दर्शन कर फूट-फूटकर रोते दिखे.

यह भी पढ़ें: 10 करोड़ बजट, 640% प्रॉफिट, मराठी फिल्म ‘देऊळ बंद 2’ को 52वें दिन मिली 300% उछाल

88 साल की उम्र में हुआ जानकी का निधन

एस जानकी का निधन 88 साल की उम्र में हुआ. 11 जुलाई को उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ. अप्सरा ने ही दादी की मौत की खबर की पुष्टि की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दादी की अनसीन फोटोज शेयर कर लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने लिखा था, ‘मुझे ये खबर शेयर करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरी दादी और दिग्गज सिंगर एस जानकी का निधन हो गया. उन्होंने शांति पूर्ण परिवार के बीच अंतिम सांस ली.’





Source link