कर्नाटक के बेलगावी में 12 जुलाई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक हुई. यह संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक थी. इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान जिस बात ने खींचा, उसमें अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे की गिनती में हुई अनियमितता की बैठक के बाद दुख जाहिर किया.
बेलगावी में संघ की यह वार्षिक तीन दिवसीय बैठक थी. इस बैठक में अयोध्या राम मंदिर खजाना चोरी का मुद्दा गरमाया रहा. संघ ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, इस पूरे विवाद में कानूनी कार्रवाई पर विश्वास जताया है.
राम मंदिर मामले पर क्या बोले संघ की बैठक में?
बैठक के दौरान कहा गया कि तीर्थ क्षेत्र न्यास के निवेदन पर चल रही एसआईटी एवं पुलिस कारवाई निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी. तीर्थ क्षेत्र न्यास से यह अपेक्षा की गई कि वह यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो, जिससे समस्त राम भक्त राम मंदिर के प्रति श्रद्धा और गहरी आस्था पर आघात हो.
ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
बकायदा इससे जुड़ी एक प्रेस रिलीज भी बैठक को लेकर जारी की गई है. इसमें जनसांख्यिकी असंतुलन से होने वाली चुनौतियों, ड्रग्स और नशा मुक्ति, शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जंयती वर्ष जैसे मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई.
बैठक में मोहन भागवत, और दत्तात्रेय होसबाले रहे मौजूद
बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले समेत 226 कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक में मार्च 2026 के बाद विभिन्न स्तरों पर संपन्न होने वाले ट्रेनिंग कैंप की समीक्षा की गई. इस साल देशभर में 83 संघ शिक्षा वर्ग, 12 कार्यकर्ता विकास वर्ग, इनमें कुल 18842 स्वयंसेवकों ने ट्रेनिंग प्राप्त की है. इनमें शाखा संचालन, संघर कार्यपद्धति, ग्राम विकास, कुटुम्ब प्रबोधन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण जैसे मुद्दे शामिल रहे.
होर्मुज स्ट्रेट कब खोलेगा ईरान? IRGC ने डोनाल्ड ट्रंप के सामने रखी ये शर्त, कहा- ‘जब तक अमेरिका…’






