विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!

विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!


तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर टीवीके प्रमुख विजय थलापति सरकार बनाने में भले कामयाब हो चुके हों, लेकिन अभी भी उनकी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं.  मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार (7 जुलाई) को तमिलनाडु सीएम विजय को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है. यह आदेश पेरंबूर विधानसभा क्षेत्र से 2026 के विधानसभा चुनाव में हारे हुए डीएमके उम्मीदवार आर. डी. शेखर की ओर से दायर की गई चुनाव याचिका पर दिया गया.

जस्टिस वी. लक्ष्मीनारायणन ने मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद तय की है. डीएमके नेता शेखर ने कई आधार पर विजय के चुनाव जीतने को चुनौती दी है. इनमें चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों के विपरीत बच्चों का इस्तेमाल करने का आरोप भी शामिल है. उन्होंने विजय की ओर से पेश किए गए चुनावी हलफनामे में भी कई गड़बड़ियों का जिक्र किया है.

यातिकाकर्ता के क्या आरोप?

याचिका में कहा गया है कि विजय के तिरुचिरापल्ली और पेरंबूर विधान सभा सीटों के एफिडेविट में दो अलग-अलग नोटरी के अलग-अलग वेरिफिकेशन दर्ज हैं, जिससे ऐसा मालूम होता है कि विजय एक ही दिन दोनों नोटरी के सामने उपस्थित हुए थे. याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि विजय ने अपने आयकर बकाया का खुलासा नहीं किया और सोशल मीडिया प्रचार पर हुए खर्च की डिटेल भी चुनावी खर्च में शामिल नहीं किया.

ED Raid On TMC: TMC पर ED का बड़ा एक्शन! 150 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन की जांच में कई ठिकानों पर छापेमारी

लिमिट से ज्यादा चुनावी खर्च करने का आरोप

इसके अलावा, निर्धारित सीमा से अधिक चुनावी खर्च करने और चर्च और मंदिर परिसर में प्रचार करने का भी आरोप लगाया गया है, जिन्हें जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत भ्रष्ट आचरण माना जाता है. इन्हीं आधारों पर तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने वाले डीएमके उम्मीदवार इनिगो इरुधयराज ने भी टीवीके चीफ और मुख्यमंत्री विजय के निर्वाचन को हाई कोर्ट में चुनौती दी है.

पेरंबूर से विजय ने 53 हजार से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत

पेरंबूर विधानसभा क्षेत्र में विजय को 1 लाख 20 हजार 365 वोट मिले थे, जबकि आर. डी. शेखर को 66 हजार 650 वोट हासिल हुए. विजय ने 53715 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल 2026 को मतदान हुआ था, जबकि चार मई को परिणाम घोषित किए गए थे.

विजय थलापति का तमिलनाडु के इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़ा दी 25 फीसदी सैलरी



Source link