अमेरिका की एयरस्ट्राइक में तबाह हो गए परमाणु ठिकाने, अब क्या करेगा ईरान? दुनिया की टिकी नजर

अमेरिका की एयरस्ट्राइक में तबाह हो गए परमाणु ठिकाने, अब क्या करेगा ईरान? दुनिया की टिकी नजर


Iran Israel Conflict News: ईरान ने पिछले कई सालों में अपने देश और पूरे क्षेत्र में ऐसी सैन्य ताकत बनाई है, जो अमेरिका को हमले से रोकने के लिए तैयार की गई थी, लेकिन अब जब अमेरिका खुद इजरायल की लड़ाई में शामिल हो गया है तो ईरान के पास शायद अब इन हथियारों को रोककर रखने की कोई वजह नहीं बची है.

अमेरिका के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमले शुरू हो सकते हैं या तेल आपूर्ति के रास्तों को बंद करने की कोशिश हो सकती है. ये भी हो सकता है कि ईरान बची-खुची परमाणु तकनीक से जल्दी से परमाणु हथियार बनाने की ओर बढ़ जाए.

ईरान ने जंग जारी रखी तो क्या होगा?

अगर ईरान ने हमला जारी रखने का फैसला किया तो उसके पास अमेरिका और उसके साथी देशों के कई नजदीकी ठिकाने हैं, जिन्हें वो मिसाइल और ड्रोन से आसानी से निशाना बना सकता है. अमेरिका और इजरायल के पास भले ही ज्यादा ताकतवर हथियार हों, लेकिन हर बार तकनीक से जंग नहीं जीती जाती. ये बात इतिहास में कई बार देखी जा चुकी है.

अगर ईरान जंग जारी रखता है तो इस जंग से तेल का ट्रांसपोर्ट रुक सकता है और दुनिया भर में डर और तनाव फैल सकता है. अमेरिका के हजारों सैनिक अभी कुवैत, कतर, बहरीन और यूएई में तैनात हैं. ये सब ईरान के बहुत करीब हैं. अगर ईरान इन ठिकानों पर ड्रोन या मिसाइल से हमला करता है तो इन ठिकानों को जवाब देने में बहुत कम समय मिलेगा. 

तेल के ठिकानों पर भी हो सकता है हमला

ईरान अमेरिका को सबक सिखाने के लिए तेल और गैस के बड़े प्लांट्स को भी निशाना बना सकता है. 2019 में ऐसा ही एक ड्रोन हमला सऊदी अरब पर हुआ था, जिससे वहां का तेल उत्पादन आधा हो गया था.

ये भी पढ़ें-

B2 बॉम्बर, F-22 रैप्टर… कितने घातक हैं वो हथियार, जिनसे अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया अटैक



Source link