खामेनेई के साथ 14 महीने की पोती की भी आखिरी विदाई, सुप्रीम लीडर के साथ रखे फैमिली के ताबूत

खामेनेई के साथ 14 महीने की पोती की भी आखिरी विदाई, सुप्रीम लीडर के साथ रखे फैमिली के ताबूत


ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार (3 जुलाई 2026) को हजारों लोग पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. उनका ताबूत ईरान के राष्ट्रीय झंडे में लपेटा गया था और उसके ऊपर उनकी पहचान वाली काली पगड़ी रखी गई थी. ताबूत को पूरे सम्मान के साथ समारोह स्थल पर लाया गया. उनके साथ परिवार के अन्य सदस्यों के शव भी रखे गए थे. इनमें उनकी 14 महीने की पोती का छोटा ताबूत भी शामिल था, जिसने लोगों को भावुक कर दिया.

खामेनेई की पोती जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी की मौत 28 फरवरी को हुई थी. वह अपने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ उस समय मारी गई थीं, जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था. शुक्रवार को उनके छोटे ताबूत को भी राष्ट्रीय झंडे में लपेटकर रखा गया था. साथ ही उनकी एक तस्वीर भी ताबूत के पास रखी गई थी.

ये भी पढ़ें: खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो

खामेनेई के शव को इराक के कई शहरों में रखा जाएगा

खामेनेई का शव शुक्रवार को तेहरान पहुंचा. इसके बाद ईरान और इराक के कई शहरों में 6 दिनों तक सार्वजनिक अंतिम संस्कार कार्यक्रम रखे गए हैं. उनके शव को ईरान और पड़ोसी देश इराक के कई शहरों में ले जाया जाएगा ताकि लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें. शुक्रवार शाम से ही इस्लामिक रिपब्लिक के सैकड़ों समर्थक तेहरान के ग्रैंड मोसाला के बाहर जमा होने लगे थे. सभी लोग अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे. जैसे ही आम लोगों के लिए गेट खोला गया, हजारों लोग अंदर पहुंच गए. कुछ ही समय में पूरा मुख्य परिसर लोगों से भर गया.

खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी

न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, अंतिम संस्कार में शामिल कई लोगों के हाथों में लाल रंग के बैनर थे. लाल बैनर को बदले के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. इस दौरान भीड़ ने अमेरिका की मौत और बदला, बदला जैसे नारे लगाए. जानकारी के मुताबिक, खामेनेई का ताबूत सोमवार (6 जुलाई 2026) तक तेहरान में रखा जाएगा. इसके बाद शहर में एक बड़ा जुलूस निकाला जाएगा.  उनका शव मंगलवार (7 जुलाई 2026) को कोम के धार्मिक केंद्र ले जाया जाएगा. इसके बाद बुधवार (8 जुलाई 2026) को इराक के पवित्र शहरों में अंतिम दर्शन के लिए ले जाया जाएगा. अंत में गुरुवार (9 जुलाई 2026) को उत्तर-पूर्वी ईरान के मशहद शहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जो उनका गृह है.

ये भी पढ़ें: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’





Source link