- भाजपा ने टीएमसी पर 342 कार्यकर्ता हत्या का आरोप लगाया।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार (18 जुलाई, 2026) को पार्टी से बागी गुट के नेताओं को बड़ी चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी को छोड़कर आज मुझे बुरा भला कह रहे हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर वे दीदी के पास वापस आ जाते हैं, तो मैं एक घंटे के भीतर पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा.
अभिषेक बनर्जी के इस चुनौती के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने टीएमसी सांसद पर बड़ा पलटवार करते हुए चुटकी ली है. भाजपा ने कहा कि अगर वे 2018 में ऐसी बात बोल देते, तो आज वे टीएमसी का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्यमंत्री बन गए होते.
भाजपा सांसद ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
पश्चिम बंगाल के बिशनुपुर से सांसद और भाजपा नेता सौमित्र खान ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, ‘बंगाल में एक कहावत है कि जब आत्मा शरीर छोड़कर निकलती है और उसे शांति मिल जाती है और हम श्मशान घाट जाते हैं, तो ‘हरे कृष्ण, हरे कृष्ण…’ का कीर्तन करते हैं. आज अभिषेक बनर्जी भी इसी भाव में बोल रहे थे.’
उन्होंने कहा, ‘अगर उन्होंने साल 2018 में हीं ऐसी बात कही होती, तो शायद वो भी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्यमंत्री बन गए होते.’
मैं नहीं चाहूंगा कि आप टीएमसी को छोड़कर जाएं- सौमित्र खान
#WATCH | Kolkata: On Abhishek Banerjee’s statement, West Bengal Minister Saumitra Khan says, “…There is a saying in Bengal: when the soul departs the body and finds peace, and we visit the cremation ground, chant ‘Hare Krishna, Hare Krishna…’ Abhishek Banerjee spoke in this… pic.twitter.com/51HXjgrjyX
— ANI (@ANI) July 18, 2026
भाजपा सांसद ने कहा, ‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप न विधायक बन पाएंगे और न ही सांसद. हां, आप एक अच्छे ‘जेलर’ जरूर बन सकते हैं. जेल के अंदर आप अच्छे से रहेंगे. हम भी कभी-कभार आपको देखने जाया करेंगे, लेकिन ये कभी नहीं चाहेंगे कि आप तृणमूल कांग्रेस को छोड़ो. क्योंकि जितने ज्यादा वक्त आप टीएमसी में बने रहेंगे, उतने समय तक और उतनी ही तेजी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगे बढ़ती रहेगी.’
भाजपा नेता का टीएमसी पर आरोप
सौमित्र खान ने अभिषेक बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा, ‘आप आखिर गुस्सा दिखा किसे रहे हो, खुद को. अभी राजनीति में आपको बहुत कुछ देखना बाकी है.’ इसके साथ ही, उन्होंने टीएमसी को भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं का जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि हमारे 342 कार्यकर्ता मारे गए हैं, उनकी हत्या का जिम्मेदार अभिषेक बनर्जी की टीएमसी ही है.
यह भी पढ़ेंः TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- ‘एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर…’






