Farmers Safety In Monsoon: बारिश का मौसम आते ही हमारे किसान दिन-रात खेतों में जुट जाते हैं. लेकिन इस मौसम के बिजली गिरने का खतरा भी होता है जो पल भर में सब कुछ तबाह कर सकता है. अक्सर खुले खेतों में काम करते वक्त जब अचानक मौसम बदलता है और कड़कड़ाती हुई बिजली चमकने लगती है. तो किसानों के पास संभलने का मौका तक नहीं होता.
हर साल ऐसी अनहोनी में कई कीमती जानें चली जाती हैं. सिर्फ इसलिए क्योंकि सही समय पर सही जानकारी नहीं मिल पाती. मौसम वैज्ञानिकों का साफ कहना है कि ऐसी खतरनाक सिचुएशन में घबराने के बजाय अगर समझदारी से काम लिया जाए तो मौत के मुंह से भी सुरक्षित बाहर निकला जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि खेत में आफत के समय खुद को और दूसरों को कैसे सेफ रखें.
बिजली चमकते ही तुरंत करें ये काम
अगर आप खेत में काम कर रहे हैं और अचानक मौसम खराब हो जाए तो सबसे पहले काम रोककर किसी पक्के मकान या सुरक्षित शेल्टर की तरफ भागें. अगर आस-पास कोई पक्की छत न हो तो खुले खेत में सीधे खड़े रहने की गलती बिल्कुल न करें. ऐसी सिचुएशन में अपने दोनों पैरों को आपस में सटाकर घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने हाथों से कानों को ढक लें.
इसे लाइटनिंग सेफ पोजीशन कहते है. जिससे शरीर का जमीन से संपर्क कम हो जाता. अगर आप ग्रुप में हैं तो सब लोग एक जगह इकट्ठा न हों बल्कि एक-दूसरे से कम से कम 15-20 फीट की दूरी बना लें. अगर आपके पास ट्रैक्टर है. तो उसके टायर रबर के होने के बावजूद लोहे की बॉडी की वजह से उसके पास रुकना सेफ नहीं है.
यह भी पढ़ें: मछली पालन पर 60 प्रतिशत सब्सिडी दे रही ये राज्य सरकार, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख
भूलकर भी न करें यह गलतियां
अक्सर लोग बारिश से बचने के लिए किसी बड़े और अकेले पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो जाते हैं जो कि सबसे खतरनाक गलती है. अकेले और ऊंचे पेड़ों पर बिजली गिरने का चांस सबसे ज्यादा होता है. इसके अलावा खेत में मौजूद बिजली के खंभों, लोहे की बाड़ और पानी के सोर्स जैसे ट्यूबवेल या तालाब से तुरंत दूर हट जाएं. क्योंकि पानी और लोहा बिजली को बहुत तेजी से अपनी तरफ खींचते हैं.
उस समय अपने हाथ में मौजूद कुदाल, खुरपी या कोई भी लोहे का औजार वहीं जमीन पर छोड़ दें. सबसे जरूरी बात बिजली चमकने के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. क्योंकि इसके सिग्नल और रेडिएशन आसमानी बिजली को अट्रैक्ट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपके फार्म हाउस पर उग सकती है चॉकलेट? जानिए कोको उगाने का सही तरीका और कमाई का पूरा प्लान






