मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मौसम विभाग ने 10 जुलाई को 18 राज्यों में भारी बारिश चेतावनी।
  • 85 किमी/घंटा तूफानी हवाएं, वज्रपात, ओलावृष्टि संभावित।
  • दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश में अति भारी बारिश-हवाओं अलर्ट।

भारत के अधिकतर राज्यों में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से पहुंच चुका है और इसने अब एक प्रचंड रूप ले लिया है. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के साथ, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई अन्य राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार (10 जुलाई, 2026) को लेकर ताजा अपडेट जारी की. IMD ने कहा कि कल, 10 जुलाई को देश के 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने वाली है. इसके अलावा, 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चलेंगी. विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

किन-किन राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 48 घंटे देश के अधिकांश राज्यों पर भारी पड़ने वाले हैं. जहां पहाड़ी राज्यों में मौसम का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है, वहीं झारखंड समेत पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का तांडव देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, जिन राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, उन 18 राज्यों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, महाराष्ट्र और केरल का नाम शामिल है. 

वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में भी हल्की और छिटपुट बारिश होने की संभावनाएं जताई गई हैं. IMD ने मौसम अपडेट जारी कर बताया है कि इन राज्यों में बारिश के दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसके अलावा, कुछ राज्यों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है. 

कैसा रहेगा कल दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में कल शुक्रवार (10 जुलाई, 2026) को भारी बारिश और तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में दिखेगा मानसून का प्रचंड रूप

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, बांदा, बिजनौर, पीलीभीत, बरेली, बहराइच, मोरादाबाद, सीतापुर, बलरामपुर, कुशीनगर, हरदोई, अयोध्या, उन्नाव, सुल्तानपुर, अमेठी और आजमगढ़ में चक्रवाती हवाओं के साथ अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

यह भी पढ़ेंः कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़





Source link