विराट कोहली जब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में खेलेंगे, तो उनके पास एक 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स कै ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. दरअसल इस मैच में एक शतकीय पारी खेल विराट कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बना सकते हैं.
विराट तोड़ेंगे 19 साल पुराना रिकॉर्ड
अब तक वनडे क्रिकेट इतिहास में सिर्फ सचिन तेंदुलकर ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 15 हजार रनों का आंकड़ा छुआ है. उन्होंने साल 2007 में अपने करियर की 377वीं वनडे पारी में 15 हजार रन पूरे किए थे. अब 19 साल बीत चुके हैं, लेकिन सचिन का यह रिकॉर्ड टूट नहीं पाया है.
विराट कोहली यह रिकॉर्ड तोड़ने के बहुत करीब हैं. उन्होंने अब तक अपने करियर में 301 पारियों में 14867 रन बनाए हैं. विराट अगर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर 133 रन बना लेते हैं, तो इतिहास में सबसे तेज 15 हजार वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
विराट वनडे करियर में 300 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुके हैं. 300 पारियों के बाद विराट ने 14,802 रन बना लिए थे. वहीं सचिन तेंदुलकर इतनी ही पारियों के बाद 12,015 रन बना पाए थे.
साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया
19 जुलाई को भारतीय टीम सिर्फ सीरीज जीतने के इरादे से लॉर्ड्स मैदान में नहीं उतरेगी बल्कि यूके टूर पर अपनी साख बचाना चाहेगी. भारतीय टीम का यूके टूर 26 जून से शुरू हुआ था. पहले आयरलैंड ने टीम इंडिया को टी20 सीरीज में 0-2 से हराया, उसके बाद इंग्लैंड के हाथों टी20 सीरीज में 0-4 से शिकस्त मिली. लॉर्ड्स पर टीम इंडिया के पास मौका होगा कि वह यूके टूर पर अपनी पहली सीरीज जीत दर्ज कर अच्छी यादों के साथ ब्रिटेन से अलविदा ले.
यह भी पढ़ें:
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात






