Egg Malai Makhani Recipe: आजकल हर कोई अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, और सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी जानकारी हर जगह देखने को मिल रही है. हाल ही में मशहूर शेफ और मास्टरशेफ इंडिया के जज रणवीर बराड़ ने भी इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए एक रेसिपी शेयर की है, जिसमें स्वाद के साथ-साथ प्रोटीन का भी पूरा ख्याल रखा गया है. उन्होनें अपने यूट्यूब चैनल पर अंडा मलाई मखनी की रेसिपी शेयर की, जिसे बनाने में करीब 35 मिनट का समय लगता है.
जानें रेसिपी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
इस रेसिपी को बनाने के लिए इस प्रकार की सामग्री की जरूरत होती है:
ग्रेवी बनाने के लिए:
- 2 टेबलस्पून घी
- 1 बड़ा प्याज (कटा हुआ)
- 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- उबले हुए मगज के बीज और काजू
- 2 तेजपत्ता
- आधा इंच दालचीनी
- 2 कप दही (फेंटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च
- ⅓ कप पानी
- 2 कप गर्म पानी
उबालने के लिए:
- जरूरत अनुसार पानी
- स्वादानुसार नमक
- 2 टेबलस्पून मगज़ के बीज
- 7-8 काजू
सब्जियां भूनने के लिए:
- 1 टेबलस्पून घी
- 2-3 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
- 1 मध्यम टमाटर (कटा हुआ)
- 1 मध्यम शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 2 मध्यम प्याज (कटे हुए)
- स्वादानुसार नमक
यह भी पढ़ेंः Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
मसाले के लिए:
- 2 टेबलस्पून काली मिर्च
- 2 टेबलस्पून जीरा
- 1 टेबलस्पून धनिया के बीज
- 2-4 लौंग
- स्वादानुसार नमक
- 2 टेबलस्पून कसूरी मेथी
अंडा मलाई मखनी के लिए:
- 2 टेबलस्पून तेल
- 1 टीस्पून जीरा
- 8-9 उबले अंडे
- जरूरत अनुसार पानी
- तैयार ग्रेवी
- स्वादानुसार नमक
- 1-2 टेबलस्पून मक्खन
- भुनी हुई सब्जियां
गार्निश के लिए:
- तैयार मसाला
- ताजा क्रीम
- चिली ऑयल
- हरा धनिया
कैसे बनाएं यह टेस्टी और हेल्दी डिश
सबसे पहले ग्रेवी बनाने के लिए एक हांडी में घी गरम करें और उसमें प्याज डालकर दो मिनट तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक पकाएं. इसके बाद उबले मगज के बीज, काजू, तेजपत्ता, दालचीनी और दही डालकर सात से आठ मिनट तक पकाएं, जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे. अब हरी मिर्च और पानी डालकर उबाल लें, फिर गर्म पानी डालकर ढककर सात से आठ मिनट और पकाएं.
दूसरी तरफ एक पैन में पानी, नमक, मगज के बीज और काजू डालकर दो से तीन मिनट उबाल लें और छान लें. अब एक पैन में घी गरम करके उसमें सूखी लाल मिर्च, टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज और नमक डालकर तेज आंच पर दो से तीन मिनट भून लें. इसके बाद मसाले के लिए एक पैन में काली मिर्च, जीरा, धनिया के बीज, लौंग और नमक डालकर उसे भूनें, फिर कसूरी मेथी डालकर एक मिनट भूनें और इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें. अब आखिरी स्टेप के लिए एक पैन में तेल गरम करके जीरा और उबले अंडे डालकर एक मिनट तक पकाएं. अंत में इसे सर्विंग डिश में निकालकर ऊपर से तैयार मसाला, ताजा क्रीम, चिली ऑयल और हरा धनिया डालकर गार्निश करें, और गरमागरम रोटी या नान के साथ परोसें.
यह भी पढ़ेंः Leftover Rice Recipe : रात के बचे हुए चावल से बनाएं 5 नई डिश, खाना भी नहीं होगा बर्बाद






