Saudi Arabia Robot Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा वीडियो सऊदी अरब का बताया जा रहा है. इस वीडियो में रोबोट की हरकत देख हर कोई हैरान है. दरअसल, महिला टीवी प्रेजेंटर जब रोबोट के बारे में लोगों को जानकारी दे रही थी, उस दौरान रोबोट को पीछे से उसे कुछ अश्लील हरकत करते हुए देखा गया. इससे टीवी प्रेजेंटर भी कुछ पल के लिए सहम गई और पीछे मुड़कर स्थिति को जांचती हुई नजर आई.
सऊदी अरब के इस एआई रोबोट का नाम एंड्रॉइड मोहम्मद बताया जा रहा है. यह रोबोट सऊदी अरब का पहला मेल ह्यूमनॉइड रोबोट है. हालांकि, सऊदी के पहले रोबोट को ही लोगों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है. लोग इसकी हरकतों को देख तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
Saudi Robots were announced today🤖
— Tansu Yegen (@TansuYegen) March 5, 2024
वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों का आ रहा है विचार
वायरल हो रहे वीडियो पर लोग लगातार अपना विचार साझा कर रहे हैं. कुछ लोग जहां इस रोबोट की इस हरकत से काफी खफा हैं. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह उसका सामान्य मूवमेंट था. यह बस एक संयोगवश हुआ है.
वायरल हो रहे वीडियो पर एक शख्स नेअपना विचार साझा करते हुए लिखा है, ”यह महज एक सामान्य मूवमेंट था. सयोंगवश महिला एंकर रोबोट के काफी नजदीक खड़ी थी. इसलिए उसे लगा कि रोबोट उसे छू रहा है.” वहीं एक अन्य शख्स का इस बारे में कहना है कि, सऊदी अरब का रोबोट पता नहीं क्या-क्या कर लेता है.
खैर मामला जो भी हो, लेकिन महिला टीवी प्रेजेंटर रोबोट की इस हरकत से एक पल के लिए घबरा गई थी और जबतक वह वहां उपस्थित थी तबतक रोबोट की हरकत से सहमी नजर आई. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी रहा है.





