अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध और ज्यादा भयानक स्तर पर पहुंचने वाला है. यूएस ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरान का रास्ता रोक दिया है. यूएस सेंट्रल कमांड ने बुधवार (15 जुलाई) को बताया कि अमेरिकी नौसैनिकों ने हॉर्मुज में ईरान के खिलाफ नाकेबंदी लगा दी है. इसका सीधा मतलब है कि अब ईरानी जहाज हॉर्मुज पार नहीं कर पाएंगे. ईरान इसके जवाब में युद्ध को और ज्यादा आक्रामक स्तर पर पहुंचा सकता है.
यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. उसने इसके जरिए बताया, ‘अमेरिकी सेना ने आज शाम 4 बजे से ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में आने-जाने वाले जहाजों के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी फिर से शुरू कर दी है. इस वक्त मिडिल ईस्ट में 20 से ज्यादा अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत और सैकड़ों सैन्य विमान तैनात हैं.’
अप्रैल में भी ईरान का रोका था रास्ता
अमेरिका ने पहली बार अप्रैल में ईरान के खिलाफ नाकाबंदी लगाई थी. इसके बाद जून में सीजफायर समझौते के एक दिन बाद इसे हटा लिया था. इस समझौते के तहत 60 दिनों के अंदर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर स्थाई समझौता करने का प्लान था, लेकिन हॉर्मुज में तनाव की वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी.
U.S. forces resumed the naval blockade against vessels transiting to and from Iranian ports and coastal areas today at 4 p.m. ET.
There are currently more than 20 U.S. Navy warships and hundreds of military aircraft operating across the Middle East. American forces remain… pic.twitter.com/ATRJHlLQNo
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 14, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को नाकाबंदी दोबारा लागू करने की घोषणा की. शुरुआत में उन्होंने हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात भी कही थी, लेकिन बाद में यह फैसला वापस ले लिया.
हॉर्मुज व्यापार के लिए दुनिया के सबसे अहम रास्तों में से एक है. युद्ध शुरू होने से पहले दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत कच्चे तेल और गैस का व्यापार इसी रास्ते से होता था, लेकिन अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से यह रास्ता बुरी तरह प्रभावित हुआ. यही कारण है कि युद्ध शुरू होने के बाद दुनिया के कई देशों में तेल और गैस महंगी हो गई.
यह भी पढ़ें : ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक





