47 छक्के, 22 चौके… टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

47 छक्के, 22 चौके… टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन


टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा आंकड़ा पार करते हुए इंग्लैंड में एक टीम ने 417 रन बोर्ड पर लगा दिए. इस दौरान एक बल्लेबाज ने दोहरा शतक भी जड़ दिया. यह कमाल इंग्लैंड की एक क्लब टीम ने किया. टीम ने पारी में 47 छक्के और 22 चौके लगाए. वहीं दोहरा शतक पूरा करने वाले खिलाड़ी का स्कोर 206 रन का रहा. 

बता दें कि फिलहाल टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम पर दर्ज है. जिम्बाब्वे ने अक्टूबर 2024 में गाम्बिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 344/4 रन का टोटल बोर्ड पर लगाया था. घरेलू टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड बड़ौदा के नाम पर है, जिन्होंने दिसंबर 2024 में सिक्किम के खिलाफ 20 ओवर में 349/5 रन बनाए थे. लेकिन अब आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया. तो आइए जानते हैं कि यह कमाल किस मैच में हुआ. 

07 जुलाई को इंग्लैंड के डम्बलटन क्रिकेट क्लब ने प्रीमियर वन टॉप टियर डिवीजन में हेरदली रेडिंग्स के खिलाफ मैच में पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 417 रन बनाए. टीम के लिए ओपनर इवान गेग ने शानदार पारी खेलते हुए 55 गेंदों में 13 चौके और 23 छक्कों की मदद से 206 रन बनाए. इसके अलावा डेन हॉलैंड ने 37 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली. 

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी हेरदली रेडिंग्स की टीम 229 रन पर ढेर हो गई. टीम के लिए ब्लूमफील्ड ने 48 गेंदों पर 6 चौके और 12 छक्कों की मदद से 109 रन स्कोर किए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत की लाइन पार नहीं करवा सकी. डम्बलटन ने 188 रन से मैच जीत लिया. इस तरह यह ऐतिहासिक मुकाबला पूरा हुआ. 

अब देखना दिलचस्प होगा कि टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 रन का आंकड़ा कब पार होता है. फिलहाल तो पहले 350 रन का आंकड़ा पार होना ही बाकी है. वहीं दुनिया की सबसे बड़ा टी20 लीग आईपीएल में भी अब तक 300 रन का आंकड़ा पार नहीं हो सका है. फिलहाल आईपीएल का सबसे बड़ा टोटल 287 रनों का है. 

 

यह भी पढ़ें: अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था



Source link