दीवारों पर छिपकली देखकर छूटते हैं पसीने? बिना मारे बाहर करने के चमत्कारी घरेलू नुस्खे

दीवारों पर छिपकली देखकर छूटते हैं पसीने? बिना मारे बाहर करने के चमत्कारी घरेलू नुस्खे


How To Get Rid Of Lizards At Home Naturally: गर्मी और बरसात के मौसम में घरों में छिपकलियों का दिखना आम बात है. खासकर किचन, बाथरूम, स्टोर रूम और बालकनी के आसपास ये ज्यादा नजर आती हैं. वैसे तो घर की छिपकली इंसानों के लिए आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होती, लेकिन बार-बार दीवारों पर रेंगती छिपकलियां कई लोगों को असहज कर देती हैं. ऐसे में लोग केमिकल स्प्रे का सहारा लेते हैं, लेकिन उनकी तेज गंध और असर घर के बच्चों व पालतू जानवरों के लिए ठीक नहीं माना जाता. अगर आप भी बिना मारे छिपकलियों को घर से दूर रखना चाहते हैं तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. 

घर में क्यों आती है छिपकली?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि छिपकलियां आखिर घर में आती क्यों हैं. दरअसल, जहां कीड़े-मकौड़े, नमी और खाने के छोटे-छोटे कण ज्यादा होते हैं, वहां छिपकलियां आसानी से पहुंच जाती हैं. इसलिए 

बिना मारे कैसे भगा सकते हैं?

अगर घर साफ रहेगा और कीड़ों की संख्या कम होगी तो छिपकलियां भी अपने आप कम नजर आएंगी. लहसुन और प्याज की तेज गंध छिपकलियों को पसंद नहीं होती. आप खिड़कियों, दरवाजों, सिंक या उन जगहों पर जहां से छिपकलियां अक्सर आती हैं, वहां लहसुन की कलियां या प्याज के टुकड़े रख सकते हैं. गर्मियों में इनकी गंध जल्दी कम हो जाती है, इसलिए एक-दो दिन में इन्हें बदलते रहें. 

काली मिर्च का हल्का स्प्रे

काली मिर्च का हल्का स्प्रे भी कई लोग इस्तेमाल करते हैं. पानी में थोड़ा-सा काली मिर्च पाउडर मिलाकर दीवारों के किनारों, अलमारी के पीछे या उन कोनों में स्प्रे करें जहां छिपकलियां ज्यादा दिखाई देती हैं. ध्यान रखें कि स्प्रे बहुत ज्यादा तेज न हो और इसे खाने-पीने की चीजों या बच्चों की पहुंच वाली जगहों पर इस्तेमाल न करें.

इसे भी पढ़ें- किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक

कॉफी पाउडर और तंबाकू 

कुछ लोग कॉफी पाउडर और तंबाकू मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर भी रखते हैं. इन्हें पाइप के पास, स्टोर रूम या फर्नीचर के पीछे रखा जा सकता है. हालांकि अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं तो इस उपाय से बचना बेहतर होगा. 

ये भी कर सकते हैं यूज

अंडे के खाली छिलके भी एक आसान घरेलू उपाय माने जाते हैं. कई लोग इन्हें किचन या खिड़कियों के पास रख देते हैं. माना जाता है कि इनकी गंध और मौजूदगी से छिपकलियां उस जगह पर आने से बचती हैं. हालांकि छिलकों को समय-समय पर बदलना जरूरी है, वरना उनमें बदबू आने लगती है. इसके अलावा घर में नमी कम रखें. लीक हो रहे नलों को ठीक कराएं, बाथरूम और किचन को सूखा रखें, खाने की चीजों को खुले में न छोड़ें और नियमित सफाई करें. इसके साथ ही खिड़कियों, एग्जॉस्ट फैन, पाइप और दरवाजों के आसपास मौजूद छोटे-छोटे छेद या दरारों को भी बंद कर दें, क्योंकि इन्हीं रास्तों से छिपकलियां अक्सर घर के अंदर प्रवेश करती हैं.

इसे भी पढ़ें- पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, सीसे की तरह चमक उठेगा घर का कोना-कोना



Source link