Lithium-ion vs Lead-acid Batteries: सोलर एनर्जी सिस्टम के लिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट?

Lithium-ion vs Lead-acid Batteries: सोलर एनर्जी सिस्टम के लिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सोलर सिस्टम हेतु लिथियम-आयन और लेड-एसिड बैटरी विकल्प।
  • लिथियम-आयन महंगी है, जबकि लेड-एसिड सस्ती उपलब्ध है।
  • लिथियम-आयन तेज चार्ज होती, लंबा चलती और रखरखाव कम।
  • समग्रतः लिथियम-आयन सोलर सिस्टम हेतु एक बेहतर विकल्प है।

Best Solar Battery: अगर आप अपने घर की बिजली की जरूरतों के लिए ग्रिड पर डिपेंड नहीं रहना चाहते तो हाइब्रिड या ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम आपके काम आ सकता है. सही बैटरी के साथ यह आपको एनर्जी इंडिपेंडेंट बना देगा. ऐसे में सवाल उठता है कि घर पर लगे सोलर सिस्टम के लिए कौन-सी बैटरी इस्तेमाल करनी चाहिए. अगर मार्केट में मौजूदा ऑप्शन को देखें तो Lithium-ion और Lead-acid बैटरी के बीच ही कंपीटिशन रहता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दोनों तरह की बैटरियां कैसे काम करती हैं और इनमें से किसकी लागत कम है और फायदे ज्यादा हैं.

Lithium-ion बैटरी कैसे काम करती है?

Lithium-ion बैटरी में कैथोड पर लिथियम आयरन फॉस्फेट और निकल मैंग्नीज कॉबाल्ट जैसे लिथियम कंपोनेंट लगे होते हैं, जबकि एनोड पर ग्रेफाइट होता है. यह फास्ट मूविंग लिथियम आयन को यूज कर एनर्जी स्टोर करती है. जब सोलर पैनल से बिजली बनती है तो लिथियम आयन पॉजिटिव प्लेट से नेगेटिव प्लेट की तरफ जाते हैं. जब यह स्टोर एनर्जी को यूज करती है तो आयन वापस नेगेटिव प्लेट से पॉजीटिव प्लेट की तरफ आते हैं.

Lead-acid बैटरी के काम करने का तरीका क्या है?

अगर Lead-acid बैटरी की बात करें तो पॉजीटिव और नेगेटिव दोनों ही लीड प्लेट होती हैं, जिन्हें सल्फरिक एसिड के बीच रखा जाता है, जो इलेक्ट्रोलाइट का काम करता है. जब बैटरी चार्ज होती है तो लीड प्लेट्स और एसिड के बीच रिएक्शन होती है. जब ये बैटरी डिस्चार्ज होती है तो यह रिएक्शन रिवर्स हो जाती है.

दोनों में किसकी लागत कम है?

कीमत के मामले में लिथियम-आयन बैटरी महंगी पड़ती है. अगर kWh के हिसाब से देखें तो लिथियम-आयन बैटरी की कीमत लगभग 15,000-20,000 रुपये प्रति kWh आती है. इसकी तुलना में लीड-एसिड बैटरी लगभग 8,000-12,000 रुपये प्रति kWh के हिसाब से मिल जाएगी. अब सवाल उठता है कि क्या कीमत कम होने के कारण लीड-एसिड बैटरी सही ऑप्शन है? इसका जवाब है कि अगर आप सिर्फ अपफ्रंट कीमत देख रहे हैं तो ये बैटरी आपके लिए सही है, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं.

किसके फायदे ज्यादा हैं?

लिथियम-आयन बैटरी की शुरुआती लागत भले ही ज्यादा है, लेकिन इसके फायदों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. लिथियम-आयन बैटरी लीड बैटरी की तुलना में जल्दी चार्ज होती है और इसकी लाइफ भी ज्यादा होती है. लीड बैटरी जहां 3-5 साल चलती है, वहीं लिथियम-बैटरी 10 साल से ज्यादा चल जाती है. इसी तरह लिथियम बैटरी लीड बैटरी की तुलना में साइज में छोटी और वजन में हल्की होती है. लीड बैटरी को बार-बार देखरेख की जरूरत पड़ती है और लिथियम बैटरी में ऐसा झंझट नहीं होता. लिथियम बैटरी पर ब्लूटूथ से ही नजर रखी जा सकती है. इस तरह देखा जाए तो सोलर सिस्टम के लिए लिथियम-आयन बैटरी एक बेहतर ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें-

क्या बारिश में इस्तेमाल करना चाहिए एसी? जानिए मानसून में एसी यूज करने का सही तरीका



Source link