आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा

आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा


Mango Face Pack For Glowing Skin: आम सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर धूप, पसीने और धूल की वजह से चेहरे की चमक कम हो गई है या टैनिंग परेशान कर रही है, तो पके हुए आम के गूदे से बना एक आसान देसी फेसपैक आपकी स्किन को तरोताजा महसूस करा सकता है. खास बात यह है कि इसमें एक खट्टी चीज मिलाई जाती है, जो त्वचा को अतिरिक्त निखार देने में मदद कर सकती है. 

पका आम क्यों फायदेमंद?

पके आम में विटामिन ए, सी और ई के साथ कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये त्वचा को पोषण देने, रूखेपन को कम करने और चेहरे को फ्रेश लुक देने में मदद करते हैं. वहीं खट्टी चीज के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला दही त्वचा को नमी देने के साथ उसे मुलायम बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है. जब दोनों चीजें एक साथ मिलती हैं, तो एक ऐसा फेसपैक तैयार होता है जो गर्मियों में स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बन सकता है.

ऐसे बनाएं फेसपैक

इसके लिए एक अच्छी तरह पका हुआ आम लें और उसका छिलका हटाकर गूदा निकाल लें. अब इस गूदे में एक चम्मच दही मिलाएं. इसके बाद तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी और दो चम्मच गुलाब जल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. जब मिश्रण मुलायम पेस्ट की तरह तैयार हो जाए, तब इसे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगा दें. फेसपैक को 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा साफ और ताजगी भरी महसूस हो सकती है. सप्ताह में एक या दो बार इस फेसपैक का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- Fairness Cream: क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ

बेजान और रफ नजर स्किन के लिए ये उपाय

अगर आपकी त्वचा बेजान और रफ नजर आती है, तो आम के गूदे में ओटमील, थोड़ा-सा कच्चा दूध और पिसा हुआ बादाम मिलाकर भी फेसपैक तैयार किया जा सकता है. यह मिश्रण स्किन की हल्की एक्सफोलिएशन करने में मदद करता है और स्किन को स्मूद महसूस करा सकता है. आम में मौजूद विटामिन सी त्वचा की रंगत को बेहतर बनाने में मदद करता है, जबकि विटामिन ए त्वचा की प्राकृतिक इलास्टिसिटी बनाए रखने में सहायक माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में भी भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा आम की प्राकृतिक नमी त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करती है, जिससे चेहरा अधिक फ्रेश और ग्लोइंग दिखाई दे सकता है. 

पैच टेस्ट जरूर करें

हालांकि, हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। इसलिए किसी भी घरेलू फेसपैक को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ के एक छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें. अगर जलन, खुजली या एलर्जी जैसी कोई समस्या महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें.  यदि आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है या पहले से कोई स्किन संबंधी समस्या है, तो घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले त्वचा एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

इसे भी पढ़ें- Hangover Relief Tips: रात में दारू पी-पीकर हो गया है हैंगओवर, इन तरीकों से तुरंत आ जाएगा होश



Source link