Vegetable Price: अगर आप अभी ही ऐसा सोच रहे हैं कि महंगाई कितनी बढ़ गई है तो जरा दिल थाम कर बैठिए. आने वाले समय में तस्वीर और बदलने वाली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कमजोर मानसून और बारिश की कमी की वजह से आने वाले समय में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर पड़ सकता है. सबसे ज्यादा चिंता टमाटर और सारी जल्दी खराब होने वाली सब्जियों को है. इसके अलावा दाल और चावल के दाम भी बढ़ सकते हैं, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने का खतरा है.
असल में जुलाई में बारिश कम हो रही है जिससे फसलों की बुवाई और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं. फिर इसका सीधा असर आने वाले महीनों में बाजार की कीमतों पर दिखेगा.
टमाटर होंगे महंगे!
मानकर चलिए कि टमाटर, प्याज, हरी सब्जियां और दूसरी जल्दी खराब होने वाली फसलों की कीमतें मौसम में बदलाव का सबसे पहले असर झेलती हैं. बारिश कम होने पर इनकी सप्लाई घट जाती है और जिससे बाजार में ये महंगे दाम में मिलते हैं. इसलिए ऐसा हो सकता है कि अगले कुछ हफ्तों में सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव बढ़ जाए.
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
दाल- चावल भी होंगे महंगे!
परेशानी की बात ये है कि सिर्फ सब्जियां ही नहीं, बल्कि चावल और दाल के रेट पर भी दबाव बन सकता है. अगर खरीफ सीजन की बुवाई कमजोर रहती है और फसल को अच्छी बारिश नहीं मिलती, तो फसल तो प्रभावित होगी ही. ऐसे में अगर आने वाले समय में इनकी कीमत बढ़े तो ये चौंकने वाली बात नहीं होगी.
क्यों बढ़ी चिंता?
इस साल मानसून की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. कई इलाकों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बारिश में सुधार नहीं हुआ, तो खेती पर इसका असर पड़ सकता है. खेती प्रभावित होने का मतलब है कि बाजार में सप्लाई कम होगी और मांग के मुकाबले सामान कम मिलने से कीमतें बढ़ सकती हैं.
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
महंगाई पर पड़ेगा असर
खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने का असर सिर्फ आपकी जेब पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि देश की खुदरा महंगाई पर भी दिखाई दे सकता है. सब्जियां, दाल और अनाज महंगे होने पर खाने-पीने से जुड़ी महंगाई बढ़ सकती है.
क्या घबराने की जरूरत है?
फिलहाल घबराकर जरूरत से ज्यादा खरीदारी करने की जरूरत नहीं है. हालांकि अगर आने वाले दिनों में बारिश सही से नहीं होती तो सब्जियों और दूसरी खाने की चीजों के दाम में तेजी देखने को मिल सकती है. इसलिए बाजार और मौसम पर नजर बनाए रखना जरूरी है.
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- ‘सब ठीक’, फिर नितिन गडकरी ने माना- ‘माइलेज घटेगा’, आखिर क्या है सच?






