23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर… अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह

23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर… अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह


इराक में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी करीब 23 साल बाद खत्म होने जा रही है. इराक के प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी ने घोषणा की है कि 30 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिक इराक छोड़ देंगे. उन्होंने यह जानकारी वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बैठक के दौरान दी. व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका को इराक में अपनी सेना रखने की जरूरत महसूस नहीं होती. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मानना है कि मौजूदा समय में वहां अमेरिकी सैन्य मौजूदगी की जरूरत नहीं है.

अमेरिका ने 2003 में इराक में सैन्य अभियान शुरू किया था और तब से हजारों अमेरिकी सैनिक वहां तैनात रहे हैं. हाल के वर्षों में उनकी संख्या लगातार घटाई गई है. कुछ समय पहले तक इराक में लगभग 2,500 अमेरिकी सैनिक मौजूद थे, जिनका मुख्य काम इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ अभियान में सहयोग करना था. हालांकि पिछले कुछ महीनों में सैनिकों की संख्या और कम कर दी गई है. इराकी प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद उनकी सरकार देश में हथियारबंद समूहों पर सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि 30 सितंबर के बाद किसी भी संगठन या समूह को देश के बाहर से हथियार रखने या स्वतंत्र सैन्य गतिविधियां चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘BJP चालाकी से…’, संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान



Source link