रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल


पिछले दिनों रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की अटकलों ने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया था. BCCI उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर चुका है, जिनमें दावा किया गया था कि रोहित शर्मा 19 जुलाई को लॉर्ड्स पर अपने करियर का आखिरी मैच खेल सकते हैं. वहीं गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के रिश्तों में खटास की अटकलों ने भी जोर पकड़ा. इस बीच लॉर्ड्स स्टेडियम से रोहित और गंभीर का एक वीडियो वायरल हो चला है.

रोहित-गंभीर का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और सपोर्ट स्टाफ के कुछ अन्य सदस्य दिख रहे हैं. मैदान पर प्रैक्टिस सत्र शुरू करने से पहले ये सभी हंसी-मजाक करते दिखे.

खासतौर पर उस लम्हे ने लोगों का ध्यान खींचा जब रोहित शर्मा और गौतम गंभीर लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बालकनी पर खड़े होकर बातचीत करते हुए हंसते-मुसकुराते दिखे. रिटायरमेंट की अटकलों को पीछे छोड़ते हुए रोहित शर्मा ने 18 जुलाई, शनिवार को लॉर्ड्स मैदान पर अभ्यास किया. फॉर्म में वापसी के लिए उन्हें बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ अभ्यास भी करते देखा गया. सामने आया यह वीडियो इसलिए भी अहम है, क्योंकि रोहित और गंभीर के रिश्तों में खटास की अफवाहों ने भी पिछले दिनों जोर पकड़ा है.

BCCI ने रिपोर्ट्स को खारिज किया

बीते शुक्रवार BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया कि लॉर्ड्स पर रोहित अपना आखिरी मैच नहीं खेलेंगे. उनका कहना था कि जब तक रोहित टीम इंडिया की योजनाओं में शामिल हैं, तब तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे.

व्यक्तिगत रूप से रोहित शर्मा की फॉर्म अच्छी नहीं चल रही है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 मैचों में उनके स्कोर 11 और 26 रहे हैं और पिछली आठ वनडे पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं. बीसीसीआई द्वारा रोहित के संन्यास की अफवाहों को खारिज करने का अर्थ यह समझा जा सकता है कि यशस्वी जायसवाल को अभी अपने मौके के लिए अधिक इंतजार करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री

मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा





Source link