Hindi Panchang, 5 August 2026: आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी, अष्टमी तिथि और बुधवार है. शिव पुराण, स्कंद पुराण (काशी खंड), रुद्रयामल तंत्र और कालिका पुराण में भगवान काल भैरव को भगवान शिव का रक्षक और दंडनायक स्वरूप बताया गया है. वे धर्म की रक्षा करने वाले, काशी के क्षेत्रपाल और भक्तों के संकटों का नाश करने वाले देव माने जाते हैं.
काल भैरव की पूजा भय, शत्रु बाधा, नकारात्मक ऊर्जा और अकाल मृत्यु का संकट दूर होता है. यह उपासना व्यक्ति को साहस, आत्मविश्वास, न्याय और सफलता का आशीर्वाद भी प्रदान करती है.
–
- तिथि – सप्तमी (4 अगस्त 2026, रात 10:03 से 5 अगस्त 2026, रात 8:42 तक)
- वार – बुधवार
- नक्षत्र – अश्विनी
- योग – शूल
- सूर्योदय – सुबह 5:44
- सूर्यास्त – शाम 7:09
- चंद्रोदय – रात 10:59
- चंद्रास्त – सुबह 11:55
- चंद्र राशि – मेष
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
- सुबह का शुभ चौघड़िया – सुबह 5:44 बजे से लगभग 10:45 बजे तक
- शाम का शुभ चौघड़िया – शाम 5:48 बजे से रात 7:09 बजे तक
राहुकाल और अशुभ समय (Rahu Kaal)
- राहुकाल – दोपहर 12:27 बजे से 2:07 बजे तक
- यमगण्ड काल – सुबह 7:28 बजे से 9:07 बजे तक
- गुलिक काल – सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
- भद्रा – सुबह 9:26 बजे तक
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar – 5 August 2026)
- सूर्य – कर्क
- चंद्रमा – मेष
- मंगल – मिथुन
- बुध – कर्क
- गुरु – मिथुन
- शुक्र – कन्या
- शनि – मीन
- राहु – कुंभ
- केतु – सिंह
5 अगस्त 2026 का राशिफल
- मेष – चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी. व्यापार में निवेश लाभ देगा, नौकरी में नए अवसर मिलेंगे और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.
- वृषभ – चंद्रमा 12वें भाव में होने से खर्च और नए संपर्कों में सावधानी रखें. कारोबार व नौकरी में धैर्य रखें, स्वास्थ्य और गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है.
- मिथुन – चंद्रमा 11वें भाव में होने से आय और संबंध मजबूत होंगे. ऑनलाइन बिजनेस में लाभ, नौकरी में नई योजनाएं सफल होंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
- कर्क – चंद्रमा 10वें भाव में होने से करियर में उन्नति के योग हैं. व्यापार में धन लाभ मिलेगा, लेकिन खर्च और ऑफिस की जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क रहें.
- सिंह – चंद्रमा 9वें भाव में होने से भाग्य का साथ मिलेगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. बिजनेस में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन उधार लेन-देन से बचें.
- कन्या – चंद्रमा 8वें भाव में होने से दिन सावधानी से बिताएं. व्यापार में नुकसान से बचें, नौकरी में तनाव रह सकता है और संतान की सेहत का ध्यान रखें.
- तुला – चंद्रमा 7वें भाव में होने से साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा.
- वृश्चिक – चंद्रमा 6वें भाव में होने से करियर में नए अवसर मिलेंगे. व्यापार में मनचाही डील मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.
- धनु – चंद्रमा 5वें भाव में होने से शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी. निवेश के लिए दिन शुभ है, नौकरी में नई जिम्मेदारी और सम्मान मिलने के योग हैं.
- मकर – चंद्रमा 4थे भाव में होने से पारिवारिक मामलों में संयम रखें. कारोबार में दस्तावेजों का ध्यान रखें और नौकरी में विवादों से दूर रहकर काम करें.
- कुंभ – चंद्रमा 3रे भाव में होने से साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापार की कानूनी बाधाएं दूर होंगी, नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा.
- मीन – चंद्रमा 2रे भाव में होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ऑनलाइन कारोबार में लाभ मिलेगा, नौकरी में टीमवर्क और परिवार का सहयोग सफलता दिलाएगा.
हरा और मोरपंखी रंग
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






