Ind vs Eng: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के दौरे पर सीखा ये बड़ा सबक, सुधारनी होगी कमजोरी

Ind vs Eng: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के दौरे पर सीखा ये बड़ा सबक, सुधारनी होगी कमजोरी


पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया 3-0 से पिछड़ रही है. भारतीय टीम चौथे टी-20 में हार के बाद सीरीज गंवा चुकी है. इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कमाल अबतक नहीं कर पाए हैं. दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने अपना डब्यू किया था, हालांकि, वे उस मैच में ज्यादा देर टिक नहीं सके थे. फिर तीसरे टी20 में उन्होंने बाउंड्री लगाकर तेज शुरूआत की, लेकिन एक बार और बड़ी पारी खेलने से पहले ही उनका विकेट गिर गया. इसी सब के बीच उनकी सबसे बड़ी कमजोरी सामने आ गई.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सबसे ज्यादा रन बनाया था और अपनी शानदार प्रदर्शन के बदौलत उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका भी मिला. उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में ही डेब्यू का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उनका आईपीएल में प्रदर्शन इतना अच्छा रहा कि उनके फैंस और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उनको प्लेइंग-11 में शामिल करने की अपील की.

यह भी पढ़ें- अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन

हालांकि जब वैभव को मौका मिला तो वो कोई भी बड़ी पारी खेलने में असफल रहे. उन्होंने अपनी पारी में कुल 2-3 छक्के लगाकर दिखाया जरूर कि वो इस स्टेज के लिए तैयार हैं लेकिन उन्होंने अपनी एक संभावित कमी भी उजागर कर दी. 

नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शुरूआत में ही मैदान पर उतरते ही शानदार 2 छक्के लगातार जड़े. हालांकि तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर की करीब 145 किमी/घंटे की रफ्तार वाली शॉर्ट पिच गेंद पर वैभव की कमी साफ दिखी. उन्होंने हुक खेलने की कोशिश की. गेंद की अतिरिक्त गति और उछाल को वह सही तरीके से संभाल नहीं सके, जिसकी वजह से गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई. गेंद की रफ्तार के कारण वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए. तेज गति और बाउंस गेंदों को खेलने में उन्हें जल्द से जल्द सुधार करना होगा. वैभव को अपने खेल में बदलाव लाना होगा.

ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल



Source link