बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले ‘एक घंटे के भीतर…’

बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले ‘एक घंटे के भीतर…’


एक तरफ शनिवार (18 जुलाई) को पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है, तो वहीं पार्टी में फूट के बाद एक धड़े के निशाने पर आए नेताओं को चुनौती दी है. साथ ही ममता बनर्जी के पास वापस लौटने को कहा है. साथ ही कहा है कि अगर वह ऐसा करते हैं, तो खुद एक घंटे के अंदर पार्टी से इस्तीफा दे देंगे. 

मैं एक घंटे के भीतर पार्टी से दे दूंगा इस्तीफा: अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर आज मुझे भला बुरा कह रहे हैं, या मुझपर आरोप लगा रहे हैं. उन्हें मैं चुनौती देता हूं कि वे दीदी के पास वापस आ जाएं. अगर वे ऐसा करते हैं, तो मैं एक घंटे के अंदर पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा. लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे. उन्होंने बीजेपी के साथ डील की है. पार्टी छोड़ो, बागी गुट या बीजेपी में शामिल हो जाओ. ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों से सुरक्षा लो. फिर अभिषेक बनर्जी पर आरोप लगाओ. उन्हें बुरा-भला कहो. 

सिर्फ डरे हुए लोग ही हार मानते हैं…: अभिषेक बनर्जी

इसके अलावा बनर्जी ने कहा है कि हर किसी को अपना फैसला लेने और जहां चाहे वहां जाने का अधिकार है. लेकिन अगर कोई ईडी का समन मिलते ही पाला बदल लेता है, तो साफ है कि वे लड़ना नहीं चाहते. वे डरे हुए हैं. सिर्फ डरे हुए लोग ही हार मानते हैं.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले – ‘कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में…’

मेरे खिलाफ 20 से 30 FIR दर्ज है: अभिषेक बनर्जी

बनर्जी ने कहा कि मुझे भी ईडी ने समन भेजा है. मैं भागा नहीं. मुझे लगभग 10 बार बुलाया गया. सीबीआई, एसटीएफ और राज्य पुलिस ने भी मुझे समन भेजा है. मेरे खिलाफ 20-30 एफआईआर दर्ज हैं. मुझे खुद सही संख्या नहीं पता. मैंने हाईकोर्ट से अपील की है कि डीजीपी से मेरे खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर की लिस्ट मांगी जाएगी. 

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस





Source link