ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- ‘इमरजेंसी जैसी हालत’

ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- ‘इमरजेंसी जैसी हालत’


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सांसद डोला सेन ने ममता को घर में नजरबंद बताया।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक नाबालिग बच्ची का शव बरामद होने के बाद से राज्य में सियासी सरगर्मी तेज एक बार फिर से तेज हो गई है. इस बीच राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार (5 जुलाई, 2026) को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है.

टीएमसी ने कहा कि भाजपा का सिर्फ एक ही एजेंडा है और वो है विपक्ष का गला घोंटना. विपक्ष की आवाज को दबानो, उनकी कहीं आने जाने पर रोक लगाना और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करना.

दरअसल, टीएमसी की तरफ ये बयान तब सामने आया, जब पार्टी प्रमुख और राज्य की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया, जिसे लेकर टीएमसी ने आरोप लगाया है कि भाजपा विपक्ष के कहीं भी आने-जाने पर रोक लगाना चाहती है.

टीएमसी ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट?

टीएमसी ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी और हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवासों के बाहर संदिग्ध तरीके से रूट मार्च किया जा रहा है.’ 

पार्टी ने कहा, ‘यह बेहद चिंता की स्थिति है और इससे कई सवाल भी खड़े होते हैं. ऐसा लगता है कि ये किसी की असुरक्षा और छोटी सोच से प्रेरित, बंगाल भाजपा सरकार की तरफ से डराने और धमकाने की एक सुनियोजित और कायरतापूर्ण हरकत है.’ 

ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती पर बोलीं डोला सेन

वहीं, टीएमसी की सांसद डोला सेन ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती की आलोचना की है. उन्होंने ममता बनर्जी के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘आखिर पश्चिम बंगाल और कोलकाता में क्या हो रहा है? बरुईपुर में जो हुआ, उसके बारे में सभी जानते हैं. दीदी (ममता बनर्जी) मास लीडर हैं और इतनी घिनौनी घटना के बाद वो वहां जाना चाहती थीं, लेकिन क्या उन्हें उनके ही घर में नजरबंद कर दिया गया है?’ 

उन्होंने कहा, ‘क्या ऐसा करके वे (भाजपा) दीदी को रोक पाएंगे? मुझे भी इसी वजह से यहां आना पड़ा. यहा बिना किसी कारण के भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस प्रशासन जो कुछ भी कर रहा है, वो ठीक नहीं है. यह किसी सुपर इमरजेंसी जैसी स्थिति है.’ 

यह भी पढ़ेंः बंगाल में बोरी में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर भड़की सायोनी घोष, मुख्यमंत्री से की बात, जानें क्या कहा?





Source link