राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS चीफ मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘दत्तात्रेय ने…’

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS चीफ मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘दत्तात्रेय ने…’


अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया था, अब इस पर संघ प्रमुख मोहन भागवत की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वो सरकार्यवाह के बयान से सहमत हैं .

नागपुर में मीडिया के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद वाले सवाल पर संघ प्रमुख ने कहा, ‘होसबाले द्वारा जारी बयान देखिए, मेरी प्रतिक्रिया भी वही है.’

RSS की ओर से दत्तात्रेय होसबाले ने जारी किया था बयान

होसबाले ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा था कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की घटना ने राम भक्तों और पूरे समाज की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है. उन्होंने कहा था कि जांच में दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- ‘अखिलेश यादव और टिन्नू की फोन पर कई बार हुई बात’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में BJP का बड़ा आरोप

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर यूपी सरकार ने एसआईटी का गठन किया है और उसकी संस्तुतियों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए. इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए ट्रस्ट से मंदिर के प्रबंधन और संचालन व्यवस्था में मौजूद सभी कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा जताई.

हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश: RSS

सरकार्यवाह होसबाले ने दावा किया था, ‘हिंदू विरोधी और राष्ट्रविरोधी ताकतें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का फायदा उठाकर हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं.’ उन्होंने पूरे हिंदू समाज से अपील की कि वह इस कठिन समय में धैर्य और संयम बनाए रखें ताकि इस तरह की सभी साजिशों को विफल किया जा सके.

ये भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- ‘जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें…’

(न्यूज एजेंसी के इनपुट के साथ)





Source link