कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद

कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद


मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बने 40 दिनों से ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन अभी भी मंत्रिमंडल में केवल 13 मंत्री हैं, और 20 पद खाली हैं. ऐसे में कैबिनेट विस्तार की अटकलों ने फिर जोर पकड़ा है. कांग्रेस ने अब तक कोई डेडलाइन घोषित नहीं की है, लेकिन बेंगलुरु और नई दिल्ली में हुई कई राजनीतिक बैठकों से संकेत मिला है कि पार्टी हाई कमान आने वाले दिनों में अंतिम फैसला ले सकती है.

कांग्रेस सूत्रों ने संकेत दिया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस समय बेंगलुरु में हैं और जल्द ही उनके नई दिल्ली लौटने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भी इस सप्ताह कांग्रेस हाई कमान के साथ चर्चा करने के लिए दिल्ली आने की संभावना है.

सीएम डीके शिवकुमार से मिले कांग्रेस विधायक

बेंगलुरु में सीएम डीके शिवकुमार के आवास कृष्णा पर सोमवार (13 जुलाई) को कई कांग्रेस विधायक पहुंचे और मुलाकात की. इस दौरान आगामी मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई. सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार और केपीसीसी अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद दोनों नए मंत्रियों की घोषणा से पहले हाई कमान की अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में मंत्री पद के लिए पैरवी तेज हो गई है. कई मंत्री पद के इच्छुक उम्मीदवारों ने दिल्ली स्थित खरगे के आवास पर उनसे मुलाकात कर अपने दावे पेश किए हैं.

एथेनॉल पेट्रोल में होता है ‘गन्ने का रस’? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई

कर्नाटक में कब हो सकता है कैबिनेट विस्तार?

न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कर्नाटक कैबिनेट विस्तार का इंतजार आने वाली 17 जुलाई को खत्म हो सकता है. बेंगलुरु और नई दिल्ली में हुई कई हाई लेवल मीटिंग से संकेत मिलता है कि कांग्रेस हाई कमान अंतिम फैसला लेने के करीब है. खरगे मंगलवार (14 जुलाई) या इसी सप्ताह के आखिरी तक नई दिल्ली लौट सकते हैं, वहीं, मुख्यमंत्री शिवकुमार के इस सप्ताह दिल्ली जाने की उम्मीद है, जहां राहुल गांधी और खरगे से परामर्श के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया जा सकता है.

मनमाने हवाई किराए लगाम का मामला: सरकार ने नए नियम तैयार करने की दी जानकारी, SC बोला- ‘2 सप्ताह में दें ब्यौरा’

 



Source link