ओपन एआई से करियर को लेकर ऐसे मांगे मदद, बेहतरीन टिप्स के लिए जरूर पूछें ये 5 सवाल

ओपन एआई से करियर को लेकर ऐसे मांगे मदद, बेहतरीन टिप्स के लिए जरूर पूछें ये 5 सवाल


Open AI Career Tips : आज के समय में नौकरी या इंटर्नशिप ढूंढना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है. हर एक जॉब के लिए हजारों एप्लिकेशन आते हैं और कंपनियां अब इन  एप्लिकेशन को तेजी से जांचने के लिए AI का भी इस्तेमाल कर रही हैं. ऐसे में सिर्फ अच्छा रिज्यूमे होना ही काफी नहीं है, बल्कि आपका प्रोफाइल बाकी उम्मीदवारों से अलग और प्रभावशाली भी दिखना चाहिए. यही वजह है कि अब ChatGPT, Microsoft Copilot और Google Gemini जैसे AI टूल्स छात्रों और नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए बड़े मददगार बन रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि करियर से जुड़ी बेहतर सलाह पाने के लिए ओपन AI से कौन से 5 सवाल जरूर पूछने चाहिए.

नौकरी की तलाश में AI क्यों बन रहा है मददगार?

आज बड़ी कंपनियों को हर दिन हजारों जॉब एप्लिकेशन मिलते हैं. लिंक्डइन के अनुसार पिछले एक साल में नौकरी के लिए भेजे गए एप्लिकेशन की संख्या 45 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है और हर मिनट करीब 11 हजार आवेदन भेजे जा रहे हैं. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मुताबिक लगभग 10 में से 9 नियोक्ता अब AI की मदद से उम्मीदवारों के आवेदन पहले ही स्कैन और रैंक करते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आपका रिज्यूमे और प्रोफाइल अलग नजर आए और सही तरीके से तैयार हो. 

AI को अपना करियर कोच कैसे बनाएं?

OpenAI का ChatGPT सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला टूल नहीं है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह करियर प्लानिंग, रिज्यूमे सुधारने, इंटरव्यू की तैयारी, नई स्किल्स पहचानने और करियर से जुड़े फैसले लेने में भी मदद कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले AI को अपनी शिक्षा, स्किल्स, एक्सपीरियंस और करियर गोल साफ-साफ बताएं, जिससे वह उसी आधार पर बेहतर सुझाव दे सके. 

यह भी पढ़ें – CBSE Three Language Policy: थर्ड लैंग्वेज में हुए फेल तो नहीं मिलेगा 10th का सर्टिफिकेट, Cbse ने लागू किया नियम

बेहतरीन टिप्स के लिए जरूर पूछें ये 5 सवाल

1. AI से पूछें  मेरे लिए सबसे अच्छे करियर ऑप्शन कौन से हैं –  अगर आप करियर को लेकर कंफ्यूजन में हैं, तो AI को अपनी पढ़ाई, स्किल्स और इंटरेस्ट के बारे में बताएं. इसके बाद उससे पूछें कि आपकी प्रोफाइल के हिसाब से कौन-कौन से करियर ऑप्शन सबसे बेहतर हो सकते हैं. AI आपको मौजूदा जॉब मार्केट और उभरते हुए करियर ऑप्शनों की जानकारी भी दे सकता है. 

2. अपने गोल तक पहुंचने के लिए कौन-सी नई स्किल्स सीखनी चाहिए – अगर आपने पहले से कोई जॉब रोल तय कर लिया है, तो AI से पूछें कि उस क्षेत्र में सफलता पाने के लिए किन तकनीकी और सॉफ्ट स्किल्स की सबसे ज्यादा मांग है. इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि किन स्किल्स पर काम करना जरूरी है और आगे की तैयारी कैसे करनी चाहिए. 

3. रिज्यूमे को जॉब के अनुसार कैसे बेहतर बनाएं – हर नौकरी के लिए एक जैसा रिज्यूमे भेजना सही तरीका नहीं माना जाता है. AI को अपना मौजूदा रिज्यूमे और जिस नौकरी के लिए आवेदन करना है उसका Job Description दें. इसके बाद उससे ATS-Friendly रिज्यूमे तैयार करने, बेहतर कीवर्ड जोड़ने और उपलब्धियों को प्रभावशाली तरीके से लिखने के लिए कहें. हालांकि AI के तैयार किए गए ड्राफ्ट को बिना जांचे इस्तेमाल न करें और उसमें अपनी जानकारी जरूर जांच लें. 

4. इंटरव्यू में कौन-कौन से सवाल पूछे जा सकते हैं – इंटरव्यू की तैयारी के लिए AI काफी मददगार साबित हो सकता है. कंपनी का नाम और जॉब रोल बता कर AI से संभावित तकनीकी और व्यवहारिक इंटरव्यू सवाल तैयार करने के लिए कहें. इसके बाद उन सवालों के जवाब खुद तैयार करें और प्रैक्टिस करें. AI से मिले जवाबों को सीधे याद करने की जगह उन्हें अपने एक्सपीरियंस और शब्दों में चेंज करना बेहतर रहता है. 

5. करियर में आ रही परेशानी का समाधान कैसे निकालें – अगर आपको प्रमोशन नहीं मिल रहा, करियर बदलना चाहते हैं या वर्क-लाइफ बैलेंस जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो AI से अपनी स्थिति विस्तार से बताकर समाधान और एक साफ एक्शन प्लान मांग सकते हैं. AI आपकी समस्या के आधार पर अलग-अलग विकल्प और आगे बढ़ने के सुझाव दे सकता है. 

यह भी पढ़ें – स्कूलों में जल्द शुरू हो सकती है कॉम्प्रिहेंसिव सेक्स एजुकेशन, जानिए क्या है CSE और बच्चों को क्या पढ़ाया जाएगा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link