Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
बैंक खातों पर AI साइबर अटैक का खतरा! 4 साल में दोगुने हुए हमले, पढ़ें डराने वाली रिपोर्ट

बैंक खातों पर AI साइबर अटैक का खतरा! 4 साल में दोगुने हुए हमले, पढ़ें डराने वाली रिपोर्ट

By / 13 July, 2026


अगर आपको लगता है कि बैंक में रखा आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है तो भारत सरकार की यह रिपोर्ट आपकी चिंता बढ़ा सकती है. देश की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In, CSIRT-Fin और साइबर सिक्योरिटी कंपनी SISA की ओर से जारी Digital Threat Report 2025-26 में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर पर मंडरा रहे साइबर खतरों की गंभीर तस्वीर सामने आई है. रिपोर्ट बताती है कि अब साइबर अपराध पहले से कहीं ज्यादा तेज ,ज्यादा स्मार्ट और AI की वजह से ज्यादा खतरनाक हो चुके हैं.

4 साल में दोगुने से ज्यादा हुए साइबर हमले

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में साइबर हमलों की रफ्तार दुनिया के औसत से करीब 1.6 गुना ज्यादा है. साल 2021 में करीब 14 लाख साइबर घटनाएं दर्ज हुई थीं. वहीं, 2025 तक यह आंकड़ा 29 लाख से ज्यादा पहुंच गया. इसका मतलब यह है कि सिर्फ चार साल में साइबर अटैक दोगुने से भी ज्यादा हो गए. सबसे ज्यादा निशाने पर बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर है.

अब इंसान नहीं, AI कर रहा साइबर हमला

रिपोर्ट का सबसे बड़ा खुलासा यह है कि अब साइबर हमले सिर्फ इंसानों के भरोसे नहीं हो रहे बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खुद हमलों का बड़ा हिस्सा संभाल रहा है. नवंबर 2025 में दुनिया का पहला ऐसा साइबर जासूसी अभियान सामने आया, जिसमें 80 से 90 फीसदी काम AI ने खुद किया. इस हमले में करीब 30 बड़े संस्थानों को निशाना बनाया गया, जिनमें कई फाइनेंशियल कंपनियां भी शामिल थीं. 

AI कुछ ही सेकंड में हजारों रिक्वेस्ट भेजकर सिस्टम की कमजोरियां खोज सकता है. रिपोर्ट कहती है कि जिस काम में पहले एक्सपर्ट हैकर्स की टीम को कई हफ्ते लगते थे, वह काम अब AI कुछ मिनटों में कर देता है. इसका मतलब यह है कि अब छोटे साइबर अपराधी भी AI की मदद से बड़े बैंकों को निशाना बना सकते हैं.

डीपफेक बन गया हैकर्स का नया हथियार

रिपोर्ट के मुताबिक, डीपफेक अब सिर्फ मनोरंजन का टूल नहीं, बल्कि साइबर अपराध का बड़ा हथियार बन चुका है. हैकर्स बड़े अधिकारियों की आवाज और चेहरा हूबहू कॉपी करके नकली वीडियो कॉल कर रहे हैं और करोड़ों रुपये ट्रांसफर करवा रहे हैं. भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में ऐसे मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. इतना ही नहीं, नकली पहचान और फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंकों की KYC प्रक्रिया तक को धोखा दिया जा रहा है. खास तौर पर वीडियो KYC और ऑनलाइन अकाउंट ओपनिंग सिस्टम सबसे ज्यादा निशाने पर हैं.

AI की वजह से फिशिंग ईमेल पहचानना मुश्किल

रिपोर्ट कहती है कि अब फिशिंग ईमेल और मैसेज पहचानना पहले जितना आसान नहीं रहा. AI ऐसे ईमेल और मैसेज तैयार कर रहा है, जिनमें न भाषा की गलती होती है और न कोई शक पैदा करने वाली बात. एक साथ लाखों लोगों तक ऐसे मैसेज पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे धोखाधड़ी का खतरा कई गुना बढ़ गया है.

UPI और मोबाइल बैंकिंग पर भी बढ़ा खतरा

रिपोर्ट में UPI और मोबाइल बैंकिंग फ्रॉड को सबसे गंभीर खतरों में शामिल किया गया है. हैकर्स OTP सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर एक साथ कई ट्रांजैक्शन भेजते हैं और सिस्टम को भ्रमित कर देते हैं. दरअसल, UPI पेमेंट रियल टाइम में पूरा हो जाता है, इसलिए कई बार फ्रॉड का पता चलने तक पैसा निकल चुका होता है. रिपोर्ट यह भी बताती है कि कई मामलों में कंपनियों को हफ्तों या महीनों बाद पता चलता है कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हो चुका है.

डेटा चोरी पकड़ने में लग जाते हैं 263 दिन

रिपोर्ट का एक और चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. किसी डेटा चोरी का पता लगाने और उसे रोकने में औसतन 263 दिन लग जाते हैं. इसका मतलब यह है कि करीब 9 महीने तक हैकर किसी सिस्टम के अंदर मौजूद रह सकता है और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती. दूसरी तरफ जैसे ही किसी सॉफ्टवेयर की कमजोरी सामने आती है तो हैकर्स कुछ ही घंटों में उसका फायदा उठाकर हमला कर देते हैं.

कागजों पर सुरक्षित, लेकिन असली हमले में फेल

रिपोर्ट ने साइबर सुरक्षा की बड़ी हकीकत भी उजागर की है. कई बैंक और कंपनियां सभी जरूरी ऑडिट और सिक्योरिटी सर्टिफिकेट हासिल कर लेती हैं, लेकिन असली साइबर हमले के समय वही सिस्टम फेल हो जाते हैं. रिपोर्ट इसे Compliance और Real Security के बीच का Gap बताती है. कई मामलों में तो कंपनियों को अपने सिस्टम में सेंध लगने का पता खुद नहीं चला, बल्कि बाहरी एजेंसियों ने इसकी जानकारी दी.

एक वेंडर हैक तो मुश्किल में 70 बैंक

रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में Supply Chain Attack सबसे बड़ा साइबर खतरा बन सकता है. दरअसल, 2025 में एक ही वेंडर के हैक होने से अमेरिका के 70 से ज्यादा बैंक और क्रेडिट यूनियन प्रभावित हुए और 10 लाख से ज्यादा ग्राहकों का डेटा खतरे में पड़ गया. इसके बाद अप्रैल 2026 में दो बड़े अमेरिकी बैंकों का डेटा एक साथ रैंसमवेयर वेबसाइट पर पहुंच गया, क्योंकि दोनों एक ही टेक्नोलॉजी वेंडर का इस्तेमाल कर रहे थे. इसका मतलब यह है कि अब सिर्फ बैंक का सुरक्षित होना काफी नहीं है. अगर उसका कोई टेक्नोलॉजी पार्टनर कमजोर है तो पूरा सिस्टम खतरे में आ सकता है.

‘आज चुराओ, कल पढ़ो’ वाली नई चाल

रिपोर्ट में क्वांटम कंप्यूटिंग से जुड़े भविष्य के खतरे को लेकर भी चेतावनी दी गई है. हैकर्स अभी से एन्क्रिप्टेड डेटा चुराकर स्टोर कर रहे हैं. फिलहाल वे इस डेटा को पढ़ नहीं सकते, लेकिन जब भविष्य में शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटर उपलब्ध होंगे, तब यही डेटा आसानी से डिक्रिप्ट किया जा सकेगा. इसी रणनीति को ‘Harvest Now, Decrypt Later. कहा जा रहा है. दरअसल, बैंकों का डेटा कई वर्षों तक सुरक्षित रखा जाता है, इसलिए यह खतरा बैंकिंग सेक्टर के लिए सबसे गंभीर माना जा रहा है.

सरकार और RBI के लिए क्या सुझाव?

रिपोर्ट में सरकार, RBI और दूसरे रेगुलेटर्स के लिए कई अहम सुझाव दिए गए हैं. डिजिटल ऑनबोर्डिंग के दौरान Liveness Detection अनिवार्य किया जाएं, ताकि डीपफेक के जरिए फर्जी अकाउंट न खुल सकें. AI सिस्टम के इस्तेमाल से पहले हैकर की तरह टेस्ट किया जाए. बड़े वित्तीय फैसलों में इंसानी मंजूरी जरूरी हो. साल में सिर्फ एक बार ऑडिट करने की बजाय लगातार निगरानी की व्यवस्था बनाई जाए. इसके अलावा अगले 18 महीनों का रोडमैप भी सुझाया गया है जिसमें Phishing-proof Multi-Factor Authentication (MFA) लागू करने से लेकर Quantum-proof Encryption की तैयारी तक शामिल है.

आम आदमी के लिए क्या मतलब?

इस रिपोर्ट का सबसे बड़ा संदेश यही है कि साइबर खतरा अब सिर्फ बैंकों या बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रह गया है. आपका UPI, मोबाइल बैंकिंग ऐप, वीडियो KYC, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सब हैकर्स के निशाने पर हैं. रिपोर्ट साफ कहती है कि पूरा वित्तीय सिस्टम भरोसे पर चलता है और साइबर अपराधी अब इसी भरोसे को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में किसी भी अनजान लिंक, QR कोड, OTP, संदिग्ध मैसेज या वीडियो कॉल पर आंख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ सकता है. थोड़ी-सी सावधानी ही आपके बैंक खाते और मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या मोबाइल टावर भी हो सकते हैं हैक? जानिए क्या है इसकी सच्चाई



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

How To Active Windows 10 For free

How To Active Windows 10 For free

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

You can use Chat GPT for free, know how

You can use Chat GPT for free, know how

  • पाक में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन शॉर्टेज
    पाक में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन शॉर्टेज
  • बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार
    बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार
  • भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी
    भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी
  • ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
    ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
  • ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुए हमले के हुए 2 साल, घटना पर जानें क्या बोले US प्रेसिडेंट
    ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुए हमले के हुए 2 साल, घटना पर जानें क्या बोले US प्रेसिडेंट
  • ईरान का ‘आंख के बदले आंख’ ऑपरेशन! खाड़ी देशों में US एयरबेस पर मिसाइल-ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले
    ईरान का ‘आंख के बदले आंख’ ऑपरेशन! खाड़ी देशों में US एयरबेस पर मिसाइल-ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले
  • PoK में नन्हे प्रदर्शनकारी बने आंदोलन की आवाज! स्कूल ड्रेस में सड़कों पर आए हजारों छात्र
    PoK में नन्हे प्रदर्शनकारी बने आंदोलन की आवाज! स्कूल ड्रेस में सड़कों पर आए हजारों छात्र
  • शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
    शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
  • क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
    क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
  • ‘बच्चा-बच्चा कट मरेगा…’, पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी क
    ‘बच्चा-बच्चा कट मरेगा…’, पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी क
  • वियतनाम बोट एक्सीडेंट में जान गंवाने वालों के शव लाए जाएंगे भारत, दूतावास ने क्या-क्या बताया?
    वियतनाम बोट एक्सीडेंट में जान गंवाने वालों के शव लाए जाएंगे भारत, दूतावास ने क्या-क्या बताया?
  • ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान
    ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान
  • ‘भारत ने कर रखा है कब्जा…’, अपनी औकात भूल गया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ -जरदारी ने उगला जहर
    ‘भारत ने कर रखा है कब्जा…’, अपनी औकात भूल गया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ -जरदारी ने उगला जहर
  • ईरान पर अटैक के लिए ट्रंप को क्यों निकालना पड़ा F-22 रैप्टर? सबसे खतरनाक, जिसने मचाई तबाही
    ईरान पर अटैक के लिए ट्रंप को क्यों निकालना पड़ा F-22 रैप्टर? सबसे खतरनाक, जिसने मचाई तबाही
  • बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा असली कारण
    बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा असली कारण
  • बहरीन, कुवैत और जॉर्डन… धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला
    बहरीन, कुवैत और जॉर्डन… धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला
  • अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, UN के बयान पर भी हुआ आगबबूला
    अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, UN के बयान पर भी हुआ आगबबूला
  • PAK में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- ‘हिम्मत है तो वर्दी उतारो और…’
    PAK में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- ‘हिम्मत है तो वर्दी उतारो और…’
  • ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, ‘वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को…’
    ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, ‘वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को…’
  • जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
    जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
  • ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
    ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
  • ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी लिस्ट
    ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी लिस्ट
  • ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘वो उन लोगों में से
    ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘वो उन लोगों में से
  • अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप पर भड़के ईरानी स्पीकर गालिबाफ, बोले – ‘एकतरफा ज्ञापन समझौता…’
    अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप पर भड़के ईरानी स्पीकर गालिबाफ, बोले – ‘एकतरफा ज्ञापन समझौता…’
  • US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन,क्या हुई बात
    US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन,क्या हुई बात
  • 500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
    500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
  • कंगाल पाकिस्तान को बैक-टू-बैक दूसरा झटका, पेट्रोल के बाद अब जेट फ्यूल महंगा, जानिए कितने बढ़े द
    कंगाल पाकिस्तान को बैक-टू-बैक दूसरा झटका, पेट्रोल के बाद अब जेट फ्यूल महंगा, जानिए कितने बढ़े द
  • ‘तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन…’, वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
    ‘तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन…’, वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
  • होर्मुज पर दो धड़ों में बंटा ईरान! IRGC ने किया बंद का ऐलान, सरकार बोली- ‘युद्ध आगे बढ़ाने की ब
    होर्मुज पर दो धड़ों में बंटा ईरान! IRGC ने किया बंद का ऐलान, सरकार बोली- ‘युद्ध आगे बढ़ाने की ब
  • PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध
    PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved