IRCTC Ladakh Tour Package From Chandigarh: अगर आप इस गर्मी में लद्दाख घूमने का सपना पूरा करना चाहते हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. आईआरसीटीसी ने चंडीगढ़ से उड़ान के साथ 7 रात और 8 दिन का फिक्स्ड डिपार्चर लद्दाख टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को लेह, शाम वैली, नुब्रा वैली, तुरतुक, थांग जीरो पॉइंट और खूबसूरत पैंगोंग झील जैसी प्रसिद्ध जगहों की सैर कराई जाएगी. लद्दाख अपनी बर्फ से ढकी चोटियों, ऊंचे पहाड़ी दर्रों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर के यात्रियों की पसंदीदा जगहों में शामिल है.
कब शुरू होगी यात्रा?
इस टूर के लिए दो बैच तय किए गए हैं. दूसरा बैच 28 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक चलेगा. पूरी यात्रा हवाई मार्ग से होगी. चंडीगढ़ से लेह जाने वाली उड़ान सुबह 10:20 बजे रवाना होगी और 11:25 बजे लेह पहुंचेगी. वहीं वापसी की उड़ान सुबह 8:50 बजे लेह से उड़ान भरकर 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. हालांकि, एयरलाइन के परिचालन के अनुसार उड़ानों के समय में बदलाव संभव है. यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था लेह, नुब्रा घाटी और पैंगोंग झील के पास अच्छी श्रेणी के होटलों और कैंप में की जाएगी. पूरे टूर के दौरान लेह में चार रात, नुब्रा घाटी में दो रात और पैंगोंग झील के पास एक रात रुकने की सुविधा मिलेगी.
इसे भी पढ़ें- कम बजट में विदेश जैसी छुट्टियां! गुलमर्ग से खज्जियार तक, ये हैं भारत के खूबसूरत ‘स्विट्जरलैंड’
कितना होगा खर्च?
28 जुलाई वाले बैच में सिंगल ऑक्यूपेंसी 40,020 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी 42,630 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी 36,660 रुपये प्रति व्यक्ति होगी. बच्चों के लिए भी अलग-अलग श्रेणी के अनुसार शुल्क निर्धारित किया गया है. पैकेज में चंडीगढ़ से लेह और वापसी की एयर इंडिया की टिकट, साझा वाहन से स्थानीय भ्रमण, होटल में ठहरने की सुविधा, सात नाश्ते, सात दोपहर के भोजन और सात रात के भोजन की व्यवस्था शामिल है. इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस, इनर लाइन परमिट, प्रवेश शुल्क, दूसरे दिन से छठे दिन तक गाइड की सेवा और आपात स्थिति के लिए वाहन में ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जाएगा.
From Pangong Lake to Nubra Valley, Ladakh is a destination unlike any other.
Discover Leh, Sham Valley, Turtuk, Thang Zero Point, and more with IRCTC Tourism’s Incredible Ladakh tour package.
Starting from ₹37,070/- onwards per personBook your getaway today!… pic.twitter.com/idr8VlgBbY
— IRCTC (@IRCTCofficial) July 13, 2026
इनके लिए खुद करने होंगे खर्च?
इस पैकेज में चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक आने-जाने की व्यवस्था शामिल नहीं है. इसके अलावा नुब्रा वैली में ऊंट की सवारी, व्यक्तिगत खर्च, होटल पोर्टर, टिप्स, मिनरल वाटर, लॉन्ड्री, फोन बिल, कैमरा शुल्क, अतिरिक्त भोजन और यात्रा कार्यक्रम से बाहर की किसी भी गतिविधि का खर्च यात्रियों को स्वयं देखना होगा.
इसे भी पढ़ें- Rajasthan Monsoon Travel: मानसून में जन्नत बन जाता है राजस्थान, बारिश के मौसम में जरूर घूमें ये खूबसूरत जगहें






