‘2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे’, कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्न

‘2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे’, कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्न


कर्नाटक के गृह, ई-गवर्नेंस और कलबुर्गी-यादगीर जिले के प्रभारी मंत्री प्रियांक खरगे का कलबुर्गी शहर के पहले दौरे पर भव्य स्वागत किया गया. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए MLC टिप्पन्ना कामाकनूर ने कहा कि ये जबरदस्त सम्मान समारोह इस बात का सबूत है कि प्रियांक खरगे राज्य सरकार के सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख मंत्रियों में से एक हैं.

कामाकनूर ने कहा, “प्रियांक खरगे एक लोकप्रिय गृह मंत्री हैं. वह 2028 के चुनावों में फिर से जीतेंगे. आज वह गृह मंत्री हैं, तो 2028 में वो मुख्यमंत्री बनेंगे.” उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोली और कब्बालिंगा जैसे समुदायों को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति किसी के पास है तो वो केवल प्रियांक खरगे के पास है.

कामाकानूर ने बताया कि गुलबर्गा में निजशरण अंबिगाड़ा चौडय्या की मूर्ति लगाने का काम चल रहा है, जिसके लिए मंत्री ने 17 लाख रुपये का अनुदान जारी किया है. उन्होंने कहा, “हम मूर्ति के अनावरण के लिए एक लाख लोगों को इकट्ठा करेंगे. हम मंत्री से ये भी अपील करते हैं कि बेंगलुरु में विधान सौधा के सामने अंबिगाड़ा चौडय्या की मूर्ति लगाई जाए.”

‘खरगे में CM बनने की सभी योग्यताएं’
विधायक एम.वाई. पाटिल और अल्लामाप्रभु पाटिल ने कहा कि प्रियांक खरगे को उनकी क्षमताओं के मुताबिक विभाग सौंपे गए हैं. उन्होंने कहा, “यह पहली बार है जब ई-गवर्नेंस विभाग मुख्यमंत्री के अलावा किसी अन्य मंत्री को दिया गया है. आईटी-बीटी उद्योग के नेताओं ने खुद मांग की थी कि आईटी-बीटी विभाग प्रियांक खरगे को दिया जाए, जो उनकी क्षमता को दर्शाता है.” उन्होंने आगे कहा, “हमने अपील की थी कि प्रियांक खरगे को डिप्टी सीएम बनाया जाए लेकिन उनमें मुख्यमंत्री बनने की भी सभी योग्यताएं हैं.”

इन सबके अलावा नेताओं ने खरगे से ये भी अपील की थी कि वे मुख्यमंत्री से बात कर सूखे से राहत दिलाने की व्यवस्था करें, क्योंकि मुख्यमंत्री मंगलवार को जिले का दौरा करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि जिले में सूखे जैसे हालात हैं और पीने के पानी की मांग बढ़ गई है. ऐसे में खरगे को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राहत मिले. इससे पहले हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेताओं ने गंज इलाके में नागेश्वर स्कूल के पास मंत्री खरगे का जोरदार स्वागत किया. 

ये भी पढ़ें

संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’



Source link