‘धमाल 4’ ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

‘धमाल 4’ ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन


अजय देवगन की ‘धमाल 4’ में दर्शक खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसने दमदार शुरुआत के बाद ओपनिंग वीकेंड पर भी धमाकेदार परफॉर्म किया है. महत तीन दिन में ये साल की सातवीं सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी. अब इसका असली टेस्ट मंडे को होना है. चलिए यहां जानते हैं ‘धमाल 4’ मंडे को कितना कलेक्शन कर रही है. 

‘धमाल 4’ ने तीन दिन में कितना किया कलेक्शन? 
‘धमाल 4’ को यूं तो क्रिटिक्स से मिला-जुला रिव्यू मिला था लेकिन ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. इसी के साथ ये धुआंधार कमाई भी कर रही है. ओपनिंग वीकेंड पर तो ये नोटो से नहा गई .फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने 14 करोड़ से खाता खोला था.
  • दूसरे दिन इस फिल्म ने 22.50 करोड़ कमाए. 
  • वहीं तीसरे दिन इसने सबसे ज्याया यानी 28.50 करोड़ बटोरे
  • इसी के साथ ‘धमाल 4’ की 3 दिनों की भारत में नेट कमाई 64 करोड़ रही. 

ये भी पढ़ें:-Dhamaal 4 BO Day 3:अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन

‘धमाल 4’ के चौथे दिन का कलेक्शन (Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Live Updates) 
ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का खूब डंका बजा है. वहीं अब मंडे यानी इसकी चौथे दिन की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को रात 10.30 बजे तक 8.35 करोड़ की कमाई की है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 18% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल इसके चार दिनों का कुल कलेक्शन 73.35 करोड़ रुपये हुआ है. 
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 4 8.35 करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन) 18%
कुल कलेक्शन  73.35 करोड़ रुपये  

नोट:- ये शुरुआती आंकड़े हैं और सैकनिल्क से लिए गए हैं. रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े आएंगे.

‘धमाल 4’ ने तीन दिनों में दुनियाभर में कितनी की कमाई? 
‘धमाल 4’ देश ही नहीं दुनियाभर में खूब बवाल काट रही है. बता दें कि रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को इस फिल्म ने ओवरसीज में 4करोड़ रुपये जोड़े हैं और इसका तीन दिनों का विदेशी मार्केट में कलेक्शन 14 करोड़ रुपये हुआ है. इसी के साथ फिल्म की वर्ल्डवाइड तीन दिनों की कुल ग्रॉस कमाई 92 करोड़ रुपये हो चुकीहै. यानी ये 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने से महज 8 करोड़ रुपये दूर है. अगर सोमवार को ये अच्छी कमाई करती है तो ‘धमाल 4’ चार दिन में ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ी बन जाएगी. 

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 17: ‘धमाल 4’ के आगे ‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट



Source link