Box office: ‘धमाल 4’ ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, ‘लेनिन’ का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

Box office: ‘धमाल 4’ ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, ‘लेनिन’ का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन


Monday BO Collection Updates: ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म रिलीज होते ही छा गई है. वहीं मंडे टेस्ट में भी पास हो गई है. इसने ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है. इसमें ‘अल्फा’ का नाम भी शामिल है. इसके साथ ही ‘लेनिन’ का जलवा अब भी बरकरार है. चलिए बताते हैं कि सभी फिल्मों का मंडे कलेक्शन.

‘धमाल 4’ का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4)

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने पहले दिन 14 करोड़ कमाए थे. वहीं, दूसरे दिन 22.50 करोड़ और तीसरे दिन यानी कि रविवार को 28.50 करोड़ का बिजनेस किया था.
– फिल्म ने मंडे यानी कि चौथे दिन 8.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– जिसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 73.35 करोड़ हो चुका है.

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 4 8.35 करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन) 18.0%
टोटल कलेक्शन 73.35 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘राम के लिए आस्था कम हो गई…’, अयोध्या राम मंदिर में चोरी के विवाद पर भड़कीं अनुराधा पौडवाल

‘लेनिन’ का डे-4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Lenin Box office Collection Day 4 Live)

तेलुगु फिल्म ‘लेनिन’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 7.15 करोड़, दूसरे दिन 8.65 करोड़ और तीसरे दिन 9.65 करोड़ कमाए थे.
– इसी के साथ ही फिल्म ने चौथे दिन यानी कि सोमवार को 3.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 29.05 करोड़ हो चुका है.

लेनिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-4 3.60 करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन) 32.0%
टोटल कलेक्शन 29.05 करोड़  

‘वेलकम टू द जंगल’ का डे 18 कलेक्शन (Welcome To The Jungle BO Collection Day 18 Live)

– ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले हफ्ते 93.15 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– इसके बाद दूसरे हफ्ते 31.90 करोड़ कमाए थे. वहीं, तीसरे वीक 15वें दिन 1 करोड़, 16वें दिन 1.60 करोड़ और 17वें दिन 1.90 करोड़ का बिजनेस किया था.
– फिल्म ने अब तीसरे सोमवार यानी कि 18वें दिन 0.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-18 0.55 करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन) 10.0%
टोटल कलेक्शन 130.10 करोड़  

यह भी पढ़ें: निरहुआ को लेकर आपस में भिड़ीं काजल राघवानी-आम्रपाली दुबे, तो ‘भोजपुरी बवाल’ छोड़कर भागे पवन सिंह

‘अल्फा’ का डे 11 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Alpha Box office Collection Day 11 Live)

– ‘अल्फा’ ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ कमाए थे. वहीं, फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई 47.45 करोड़ रही. 
– फिल्म ने 8वें दिन 1.65 करोड़, 9वें दिन 2.25 करोड़ और 10वें दिन 2.25 करोड़ कमाए थे
– अब फिल्म ने दूसरे मंडे यानी कि 11वें दिन 0.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 54.35 करोड़ हो चुका है.

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 11 0.75 करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन) 10.0%
टोटल कलेक्शन 54.35 करोड़  

(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link